फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Roadways Bus Full of 40 Passengers Accident on Mussoorie Dehradun road

Mussoorie: मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा, 40 सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, मची चीख-पुकार

Wed, 07 Jun 2023 08:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jun 2023 08:07 PM IST
सार

 Bus Accident In Mussoorie News: बस मसूरी से सवारी लेकर देहरादून की ओर जा रही थी। तभी बस अड्डे से करीब 100 मीटर आगे बस का ब्रेक प्रेशर लीक हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Roadways Bus Full of 40 Passengers Accident on Mussoorie Dehradun road
देहरादून मसूरी रोड पर बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस बुधवार को एक बार फिर लोगों के लिए आफत बन गई। दरअसल, बस मसूरी से सवारी लेकर देहरादून की ओर जा रही थी। तभी बस का प्रेशर लीक होने से ब्रेक पैडल अंदर घुस गया। चालक ने किसी तरह गियर डाउन करते हुए बस को लिंक मार्ग की तरफ ले जाकर पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस में सवार 40 लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

चालक धीरज मुनि शाह ने बताया कि तभी बस अड्डे से करीब 100 मीटर आगे बस का ब्रेक प्रेशर लीक हो गया। इससे ब्रेक पैडल अंदर घुस गया और ब्रेक लगने बंद हो गया। यदि बस चालक सूझबूझ से काम नहीं करता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Uttarakhand: बाजपुर में नदी से मिले मानव अंग, देखते ही लोगों में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पुरानी और खराब बसों को मसूरी रूट पर चलाकर यात्रियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed