फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand roadways bus collided with car two people died

काल बनकर आया नया साल: नैनीताल में रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Sat, 01 Jan 2022 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तराखंड Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 Jan 2022 08:00 PM IST
सार

नया साल दो परिवारों के लिए काल बनकर आया। विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो(40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान(35) जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Uttarakhand roadways bus collided with car two people died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में कालाढूंगी के रामनगर मार्ग पर कमोला मिलिट्री गेट के पास रोडवेज बस ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को रौंद दिया। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दूसरे व्यक्ति ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। टक्कर मारने के बाद एक बाइक व कार भी इस रोडवेज से टकरा गई। बाइक सवार घायलों को एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से अस्पताल ले गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


कालाढूंगी के कमोला में नया साल दो परिवारों के लिए काल बनकर आया। अपनी ऑल्टो कार से बैलपड़ाव से विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे कोटाबाग भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो(40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान(35) निवासी कमोला जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। सुमित चौहान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन


घायलों को एलआईयू दरोगा ले गए अस्पताल
हादसे में घायल बाइक सवार विशाल नेगी पुत्र कुंदन नेगी व रजत नगरकोटी पुत्र प्रकाश नगरकोटी निवासी मोती नगर हल्द्वानी को ड्यूटी से लौट रहे एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से हल्द्वानी अस्पताल ले गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed