फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand road safety audit will complete till 2020

उत्तराखंड की सड़कों पर 130 ब्लैक स्पॉट्स और 1345 दुर्घटना संभावित क्षेत्र, सुधारने में जुटा लोनिवि

Fri, 26 Apr 2019 11:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand road safety audit will complete till 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

यातायात के दबाव वाली प्रदेश की प्रमुख सड़कों को सुरक्षित बनाने और उन पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए 2020 तक सेफ्टी ऑडिट का कार्य पूरा हो जाएगा। प्रदेश में करीब 9324 किमी ऐसी सड़कें हैं, जिन्हें सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पहले चरण में 1295 किमी लंबाई की सड़कों का सेफ्टी ऑडिट पर कार्य आरंभ हो गया है। शेष 972 किमी स्टेट हाईवे के सुधार के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। रोड सेफ्टी के लिए सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद ले रही है। 
विज्ञापन


प्रमुख अभियंता (लोनिवि) आरसी पुरोहित के मुताबिक, सड़कों की बनावट में संशोधन करके उन्हें सुरक्षित बनाने का कार्य आरंभ हो चुका है। इसके अलावा विभागीय इंजीनियरों को रोड सेफ्टी ऑडिट के संबंध में प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। विभाग ने ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित सड़क सुरक्षा समिति के दिशा-निर्देशों के तहत की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 सड़कों पर ब्लैक स्पाट्स का ब्योरा 

- प्रदेश में 1345 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होना है काम
-130 ब्लैक स्पॉट्स हैं उत्तराखंड की सड़कों पर
-29 ब्लैक स्पॉट्स लोनिवि की सड़कों पर हैं
-12 ब्लैक स्पॉट्स पर दीर्घकालीन उपाय पूरे हुए
-33 ब्लैक स्पाट्स लोनिवि के अधीन नेशनल हाईवे पर
-68 ब्लैक स्पाट्स एनएचएआई और बीआरओ की सड़कों पर
-405 दुर्घटना संभावित स्थल हैं लोनिवि के अधीन एनएच पर
-47 स्थलों का सुधार पूरा और 73 पर सुधार का कार्य जारी
-285 की डीपीआर तैयार कर उन्हें सुधारने की कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed