फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Revenue, Police and Health departments on radar of Vigilance most of bribe takers caught from here

Uttarakhand: विजिलेंस के रडार पर राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग, सबसे ज्यादा यहीं से पकड़े रिश्वतखोर

Fri, 02 Feb 2024 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Feb 2024 10:09 PM IST
सार

Uttarakhand News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस तेजी से काम कर रही है। 2021 में कुल सात अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत के साथ पकड़ा गया था। 2022 में इनकी संख्या दोगुने से अधिक 15 हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Revenue, Police and Health departments on radar of Vigilance most of bribe takers caught from here
- फोटो : (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य महकमा विजिलेंस के रडार पर हैं। इन तीनों विभागों के लिए ही सबसे अधिक शिकायतें डायल 1064 पर आ रही हैं। नतीजतन विजिलेंस ने तीन साल के भीतर 42 ट्रैप किए जिनमें से आधे से ज्यादा इन्हीं तीनों विभाग के हैं। सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 15 अधिकारी और कर्मचारियों को रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। यह जानकारी शुक्रवार को डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने पत्रकारवार्ता में दी। इस दौरान उन्होंने पिछले साल की कार्रवाई और भविष्य की कार्ययोजना भी बताई।

विज्ञापन


डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस तेजी से काम कर रही है। 2021 में कुल सात अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत के साथ पकड़ा गया था। 2022 में इनकी संख्या दोगुने से अधिक 15 हुई। जबकि, 2023 में कुल 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जहां तक इस साल की बात है तो केवल 33 दिनों में विजिलेंस ने सात अधिकारियों और कर्मचारियों को घूस लेते पकड़ा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जागरुकता के लिए काम किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हों।
विज्ञापन


Uttarakhand: आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के खिलाफ महिला कर्मचारी से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्षों में पकड़े गए अधिकारी-कर्मचारी
राजस्व विभाग- 15
पुलिस विभाग- 02
स्वास्थ्य विभाग- 04
विद्युत विभाग- 03
पंचायती राज- 02
शहरी विकास-01
पशुपालन विभाग- 01
आबकारी विभाग- 01
परिवहन विभाग- 01
सहकारिता विभाग- 01
मंडी समिति- 02
लोनिवि- 02
राज्य कर विभाग- 02
युवा कल्याण- 01
वक्फ बोर्ड- 01
सचिवालय प्रशासन- 02
वन विभाग- 01

इस साल के ट्रैप
राजस्व विभाग- 01
पुलिस- 02

युवा कल्याण, सिडकुल, परिवहन विभाग, पंचायती राज और खेल विभाग से एक-एक कर्मचारियों को ट्रैप किया गया है।

सबसे ज्यादा हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में पकड़े
तीन वर्षों में रिश्वत के साथ सबसे ज्यादा हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ा गया है। हरिद्वार में 12 और ऊधमसिंहनगर में 11 को रिश्वतखोरी की के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी अवधि में देहरादून में चार, उत्तरकाशी में दो, पौड़ी में एक, अल्मोड़ा में दो, पिथौरागढ़ में एक और नैनीताल में पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा गया है।

पिछले साल की विजिलेंस की कार्रवाई
- 30 विवेचनाएं पूरी हुईं।
- 18 मुकदमों में न्यायालय में चार्जशीट भेजी गई।
- 16 आरोपियों को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई।
- छह राजपत्रित अधिकारियों को रिश्वत के साथ पकड़ा।

विजिलेंस की भविष्य की कार्ययोजना
- लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक पूरा किया जाएगा।
- केंद्रीय एजेंसियों से तालमेल बैठाकर काम किया जाएगा।
- जागरुकता कार्यक्रम में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed