फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand ranks first among hill states in criminal tracking and networking

Dehradun News: क्रिमिनल ट्रैकिंग और नेटवर्किंग में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड पहले नंबर पर

Thu, 29 Jun 2023 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand ranks first among hill states in criminal tracking and networking
क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में देशभर के पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड पुलिस पहले नंबर पर है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने मई की प्रगति रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। उत्तराखंड पुलिस को सीसीटीएनएस के अधिकतर मापदंडों में पूरे नंबर दिए गए हैं। ओवरऑल मापदंडों में पूरे देश में उत्तराखंड पुलिस का तीसरा नंबर है। उत्तराखंड से आगे सिर्फ हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस है।
विज्ञापन






डीजीपी अशोक कुमार ने बताया, प्रदेश के सभी थाने सीसीटीएनएस से जोड़ दिए गए हैं। सीसीटीएनएस की हर माह प्रगति रिपोर्ट जारी की जाती है। मई की रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड 97.44 फीसदी अंकों के साथ पहाड़ी राज्यों में नंबर एक पर है। वर्तमान में जारी की रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश 96.15 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, अरुणाचल प्रदेश 90.67 फीसदी अंकों के साथ तीसरे, मिजोरम फीसदी अंकों के साथ 88.06 चौथे और त्रिपुरा 76.77 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर हैं। ये मापदंड थानों को नेटवर्किंग सिस्टम से जोड़ने, डाटा एकत्र करने, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर स्थापित करने जैसे हैं। वहीं, अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो सबसे ज्यादा 98.24 फीसदी अंक के साथ हरियाणा पुलिस पहले नंबर पर और 98.01 फीसदी अंक पाकर उत्तर प्रदेश पुलिस दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

--
फिंगर प्रिंट्स अपलोड में भी तीसरे स्थान पर

देश में इस वक्त अपराधियों के फिंगर प्रिंट्स अपलोड करने के लिए नेशनल ऑटोमेटेड फिंगर प्रिंट्स आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एनएएफआईएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल में भी उत्तराखंड पुलिस पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। इस श्रेणी में उत्तराखंड पुलिस को 53.2 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि, 58 फीसदी अंकों के साथ तेलंगाना पहले और 54 फीसदी अंक पाकर हरियाणा पुलिस दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed