फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rail Project Now there will be 26 tracks at Karnaprayag station two more tunnels will be built

Uttarakhand: अब और ज्यादा बड़ा बनाया जाएगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन, 26 ट्रैक होंगे, बनेंगी दो और सुरंगे

Tue, 11 Feb 2025 02:41 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Feb 2025 02:41 PM IST
सार

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rail Project Now there will be 26 tracks at Karnaprayag station two more tunnels will be built
कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के सबसे बड़े कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को अब और अधिक बड़ा बनाया जाएगा। यह निर्णय कर्णप्रयाग की सामरिक महत्ता को देखते हुए लिया गया है। अब यहां 22 ट्रैक के बजाय 26 रेलवे ट्रैक होंगे। इस अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर पहले 22 ट्रैक बनने थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा कर 26 कर दी गई है। चार अतिरिक्त ट्रैक बनाए जाने हैं। ये चारों ट्रैक दो सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे। इसके लिए दो सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। सामान उतारने के लिए एक सड़क सुरंग का भी निर्माण किया जाएगा। जो दोनों सुरंगों से जुड़ेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तीन बड़े स्टेशन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तीन बड़े स्टेशन कर्णप्रयाग, योगनगरी व श्रीनगर हैं। कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर 26 ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। योगनगरी में 18 ट्रैक हैं। यहां तीन यात्री प्लेटफार्म हैं। जबकि श्रीनगर में पांच ट्रैक हैं। यहां चार यात्री प्लेटफार्म व एक गुड्स प्लेटफार्म है। अन्य रेलवे स्टेशनों पर दो या तीन ही ट्रैक हैं।

13 स्टेशन हैं पूरी परियोजना में, जल्द होंगे निर्माण शुरू

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर कुल 13 स्टेशन हैं। इनमें वीरभद्र और योगनगरी रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। योगनगरी रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें चल रही हैं। इनके अलावा शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर व सिंवई (कर्णप्रयाग) में स्टेशन हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सबको हंसाने वाला आज रुलाकर चला गया...हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन...चार दिन से थे वेंटिलेटर पर

- कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर अब 26 ट्रैक बनाए जाएंगें। पहले यहां 22 ट्रैक बनने थे। अतिरिक्त कार्य के लिए 611 करोड़ रुपये का निविदा भी जारी कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - ओपी मालगुड़ी, उपमहाप्रबंधक (सिविल), रेलवे विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed