फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Proposal to increase electricity rates by 4.5 percent in the state, public hearing will be held from February 26

उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली की दरों में 4.5 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 26 फरवरी से होगी जनसुनवाई

Tue, 22 Feb 2022 03:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 03:04 PM IST
सार

प्रदेश में बिजली की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। तीनों निगमों से कुल मिलाकर 10.5 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Proposal to increase electricity rates by 4.5 percent in the state, public hearing will be held from February 26
electricity bill - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से नए वित्तीय वर्ष से बिजली की दरों में 4.5 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया है। वहीं, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की ओर से भी अपनी दरों में बढ़ोतरी का टैरिफ दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में बिजली की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। नियामक आयोग को यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल ने कुल मिलाकर 10.5 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें यूपीसीएल का 4.5 प्रतिशत का प्रस्ताव है जो सीधे तौर पर आम जनता को प्रभावित करने वाला है।
विज्ञापन


वहीं यूजेवीएनएल ने विद्युत विक्रय दरों में बढ़ोतरी और पिटकुल ने ट्रांसमिशन की दरों में बढ़ोतरी की मांग नियामक आयोग से की है। इस प्रस्ताव पर नियामक आयोग 26 फरवरी से आठ मार्च तक जन सुनवाई करेगा। जनसुनवाई के बाद आयोग विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय लेगा और नया टैरिफ जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पर रोक, कांग्रेस ने जताया था विरोध


कब कहां होगी जनसुनवाई
26 फरवरी: होटल रानीखेत ग्रैंड, सदर बाजार, रानीखेत के सभागार में
27 फरवरी: विकास भवन, नैनीताल रोड़, रुद्रपुर के सभागार में
02 मार्च: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के सुनवाई कक्ष में
08 मार्च: ऑडिटोरियम, नगर निगम कोटद्वार में

आपकी राय होगी अहम
नियामक आयोग की जनसुनवाई में जनता से बिजली की दरों पर बढ़ोतरी को लेकर सुुझाव लिए जाएंगे। इन सुझावों पर मंथन करने के बाद ही बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय होता है। सुनवाई में आम आदमी के साथ ही उद्योग जगत, किसानों, व्यापारियों से भी राय ली जाएगी।

घरेलू दरें बढ़ाने का दबाव
लंबे समय से घरेलू बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। हर बार यूपीसीएल की ओर से प्रस्ताव भेजा जाता है लेकिन आयोग बढ़ोतरी नहीं करता। इस बार यूपीसीएल के घाटे को देखते हुए घरेलू दरों में बढ़ोतरी का दबाव है। हालांकि अंतिम निर्णय आयोग को ही लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed