{"_id":"6751c0dfcd2339a7030757a6","slug":"uttarakhand-preparation-for-panchayat-election-commission-orders-5000-ballot-boxes-from-himachal-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी...निर्वाचन आयोग ने हिमाचल से मंगाईं 5000 मतपेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी...निर्वाचन आयोग ने हिमाचल से मंगाईं 5000 मतपेटियां
Thu, 05 Dec 2024 08:38 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:38 PM IST
सार
पंचायत चुनाव की तैयारी भी तेजी से आगे बढ़ रही है। 25 दिसंबर को पंचायतों की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव (प्रतीकात्मक)
- फोटो : iStock
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी में भी जुट गया है। आयोग ने इसके लिए हिमाचल से 5000 मतपेटियां मंगाई हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतपेटियां भी तैयार की जा चुकी हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित जिलों में जरूरत के हिसाब से मतपेटियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी भी तेजी से आगे बढ़ रही है। 25 दिसंबर को पंचायतों की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इस पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और निराकरण करने के बाद 13 जनवरी को जनसामान्य के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Uttarkashi Mosque Dispute: नैनीताल हाईकोर्ट में आज मामले को लेकर सुनवाई, जिले में बढ़ाई गई अतिरिक्त सुरक्षा
निकाय-पंचायत चुनाव एक साथ कराना मुश्किल
निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ करना मुश्किल काम है। इसके लिए बड़ी संख्या में मानव संसाधन की जरूरत होगी। सुरक्षा के उपाय भी ज्यादा करने होंगे। इस तरह की चर्चाएं तो हैं लेकिन धरातल पर उन्हें पूरा करना असंभव सा ही है।