उत्तराखंड: यूपीसीएल के इंजीनियरों की परीक्षा एक मई को, लिखित में 88 और मौखिक के लिए 12 प्रतिशत वेटेज तय
यूपीसीएल के इंजीनियरों की पहले यह परीक्षा पिछले साल 12 सितंबर को होनी थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी। यूपीसीएल के जीएम एचआर केबी चौबे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यूपीसीएल के अभियंताओं की परीक्षा एक मई को सेंट ज्यूड्स में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के इंजीनियरों की विभागीय परीक्षा एक मई को होगी। एक ही दिन में भाग-एक और भाग-दो की परीक्षा होगी। जो इंजीनियर भाग-एक परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें भाग-दो परीक्षा में शामिल होना होगा। यह व्यावसायिक परीक्षा लिखित और मौखिक रूप में होगी।
लिखित परीक्षा के लिए 88 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा के लिए 12 प्रतिशत वेटेज तय किया गया है। पहले यह परीक्षा पिछले साल 12 सितंबर को होनी थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी। यूपीसीएल के जीएम एचआर केबी चौबे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यूपीसीएल के अभियंताओं की परीक्षा एक मई को सेंट ज्यूड्स में होगी।
ये भी पढ़ें...घर में गुलदार घुसने से अफरा तफरी: रेंजर अधिकारी घायल, तस्वीरों में देखिए, पांच घंटे से रेस्क्यू में जुटी टीम को नहीं मिली अभी तक सफलता
भाग-एक परीक्षा में एक तकनीकी और एक लेखा का पेपर होगा, जबकि भाग-दो परीक्षा में केवल एक तकनीकी पेपर होगा। लिखित और मौखिक को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। इसके प्रवेश पत्र आदि की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।