फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand politics News: Manish Sisodia Will Come Dehradun With Open Argument with Cabinet Minister Madan kaushik

खुली बहस के लिए तीन जनवरी को देहरादून आएंगे मनीष सिसोदिया, मंत्री कौशिक से किया चर्चा में आने का आग्रह

Fri, 01 Jan 2021 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand politics News: Manish Sisodia Will Come Dehradun With Open Argument with Cabinet Minister Madan kaushik
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया त्रिवेंद्र सरकार के पांच कामों पर खुली बहस करने के लिए तीन जनवरी को देहरादून पहुंचेंगे। उन्होंने चार जनवरी को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में त्रिवेंद्र मॉडल पर चर्चा में भाग लेने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से आग्रह किया है। 

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में किए पांच कामों पर खुली बहस के लिए तीन जनवरी को दून आऊंगा । चार जनवरी को आईआरटीडी ऑडिटोरियम में उत्तराखंड सरकार के विकास मॉडल पर चर्चा के लिए  भी मौजूद रहूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक को चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया है। छह जनवरी को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को केजरीवाल मॉडल के बारे में बताऊंगा। सिसोदिया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री निमंत्रण से पीछे नहीं हटेंगे और छह जनवरी को दिल्ली में मेेरे साथ सभी विषयों पर चर्चा के लिए समय निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड दौरे पर आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पांच काम के सवाल पर उत्तराखंड में सियासत गरमाई हुई थी। एक ओर, मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर बहस के लिए जगह और समय बताने को कहा था, तो दूसरी ओर शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिल्ली या उत्तराखंड में आमने-सामने बैठकर जवाब देने की बात कही थी।

मंत्री कौशिक ने कहा था कि हमारी सरकार ने जनहित में पांच नहीं 500 से ज्यादा योजनाएं शुरू कीं। इन सभी योजनाओं पर बहस करने के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चाहे तो यहां आ जाएं या फिर हमें दिल्ली बुला लें। हम हर सवाल का जवाब देंगे। 


इसके बाद मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खुली बहस के निमंत्रण को स्वीकार किया था। साथ ही ट्वीट कर बहस के लिए आने का आग्रह भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed