फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics News BJP Five outspoken leaders will be summoned for answers

Uttarakhand Bjp: पांच बड़बोले नेताओं से होगा जवाब तलब, आपसी बयानबाजी से संगठन नाराज

Sun, 28 Apr 2024 11:47 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2024 11:47 AM IST
सार

Uttarakhand Politics News: लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म होने के बाद विधायकों और पार्टी नेताओं के बीच तकरार के मामले सामने आए।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics News BJP Five outspoken leaders will be summoned for answers
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भाजपा ने परस्पर विरोधी बयानबाजी से पार्टी को असहज करने वाले अपने दो विधायकों, एक पूर्व विधायक, एक दायित्वधारी और एक कार्यकारिणी सदस्य को देहरादून प्रदेश पार्टी कार्यालय में तलब किया है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चारों से स्पष्टीकरण लेंगे। भट्ट ने दून बुलाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने पत्र के जरिये पूर्व विधायक दिनेश धनै पर निशाना साधा कि उन्होंने टीएचडीसी की एक बैठक में उन पर उनकी सिफारिश पर उनके समर्थकों को ठेके दिए जाने का आरोप लगाया है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धनै ने भी किशोर पर निशाना साधा।
विज्ञापन


दोनों की अदावत से पार्टी असहज हुई। विपक्ष को भी भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिला। विधायक और दायित्वधारी के बीच तकरार का दूसरा मामला रानीखेत में सामने आया। रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल और उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत के बीच तकरार इस कदर बढ़ी कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को दखल देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: लैंसडौन में हादसा, हरियाणा के यात्रियों की कार गढ्ढे में गिरी, तीन साल की बच्ची की माैत, चार घायल


इस प्रकरण में भतरौंजखान के प्रधान संदीप खुल्बे ने विधायक नैनावाल के भाई सतीश नैनवाल और भांजे संदीप बधानी पर मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस में तहरीर दे दी। कैलाश पंत प्रधान के समर्थन में आ गए। इससे एक ही पार्टी के विधायक और दायित्वधारी आमने-सामने आ गए। इन दोनों प्रकरणों से भाजपा को असहज होना पड़ा। पार्टी ने कार्यकारिणी सदस्य खेम सिंह चौहान को भी तलब किया है।

चौहान पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया में पार्टी विरोधी टिप्पणी की। अब प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पांचों नेताओं को प्रदेश मुख्यालय में बुलाया है। भट्ट ने कहा, पार्टी इन मामलों को लेकर गंभीर है। पांचों नेताओं को देहरादून बुलाया गया है। मैं सभी से बातकर पक्ष जानूंगा। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा करती है कि वे अनुशासन का परिचय दें। सभी को संगठन की रीति नीति से भी पाठ पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed