{"_id":"63791695288d4e47a30b18ff","slug":"uttarakhand-police-rescues-woman-from-suicide-in-vikas-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"निभाया वर्दी का फर्ज: पुलिस ने खुदकुशी कर रही महिला को बचाया, एक मिनट की भी होती देरी तो उखड़ जाती सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निभाया वर्दी का फर्ज: पुलिस ने खुदकुशी कर रही महिला को बचाया, एक मिनट की भी होती देरी तो उखड़ जाती सांसें
Sat, 19 Nov 2022 11:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:17 PM IST
सार
थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि यदि पुलिस एक या दो मिनट भी देरी से पंहुचती तो महिला की मौत हो सकती थी।
विज्ञापन
वक्त रहते पुलिस ने महिला को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालसी क्षेत्र में एक महिला के फांसी लगा लेने की देर शाम मिली सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। स्थिति यह थी कि यदि पुलिस के पंहुचने में एक दो मिनट की भी देर लगती तो महिला को शायद नहीं बचाया जा सकता था। पुलिस के इस प्रयास की क्षेत्र में तारीफ भी हो रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक थाना कालसी क्षेत्र के ग्राम खादर से पुलिस को शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे सूचना मिली कि घरेलू झगड़े के कारण एक महिला ने आत्महत्या की बात कहते हुए अपने आपको कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक राठौड़ पुलिस कर्मियों के साथ लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मात्र छह मिनट में ही यह दूरी तय करते हुए पुलिस ने घर में पंहुचकर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। भीतर का मंजर देखकर सब हैरान रह गए। महिला मरणासन्न स्थिति में पंखे से लगाए गए फंदे पर झूल रही थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को फंदे से उतारकर उसे होश में लाया। पुलिस महिला को लेकर पीएचसी कालसी पंहुची जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि यदि पुलिस एक या दो मिनट भी देरी से पंहुचती तो महिला की मौत हो सकती थी। उधर पुलिस के घर में प्रवेश करने से लेकर महिला को फंदे से उतारने व उसे होश में लाने के प्रयास में जुटी पुलिस का किसी ग्रामीण के माध्यम से बनाया गया वीडियो वायरल होने पर लोग पुलिस के महिला की जान बचाने के इस कार्य की प्रशंसा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन