फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police rescues woman from suicide in vikas nagar

निभाया वर्दी का फर्ज: पुलिस ने खुदकुशी कर रही महिला को बचाया, एक मिनट की भी होती देरी तो उखड़ जाती सांसें

Sat, 19 Nov 2022 11:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Nov 2022 11:17 PM IST
सार

थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि यदि पुलिस एक या दो मिनट भी देरी से पंहुचती तो महिला की मौत हो सकती थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Police rescues woman from suicide in vikas nagar
वक्त रहते पुलिस ने महिला को बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालसी क्षेत्र में एक महिला के फांसी लगा लेने की देर शाम मिली सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। स्थिति यह थी कि यदि पुलिस के पंहुचने में एक दो मिनट की भी देर लगती तो महिला को शायद नहीं बचाया जा सकता था। पुलिस के इस प्रयास की क्षेत्र में तारीफ भी हो रही है।

विज्ञापन

         
घटनाक्रम के मुताबिक थाना कालसी क्षेत्र के ग्राम खादर से पुलिस को शनिवार की देर शाम लगभग सात बजे सूचना मिली कि घरेलू झगड़े के कारण एक महिला ने आत्महत्या की बात कहते हुए अपने आपको कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक राठौड़ पुलिस कर्मियों के साथ लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मात्र छह मिनट में ही यह दूरी तय करते हुए पुलिस ने घर में पंहुचकर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। भीतर का मंजर देखकर सब हैरान रह गए। महिला मरणासन्न स्थिति में पंखे से लगाए गए फंदे पर झूल रही थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को फंदे से उतारकर उसे होश में लाया। पुलिस महिला को लेकर पीएचसी कालसी पंहुची जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि यदि पुलिस एक या दो मिनट भी देरी से पंहुचती तो महिला की मौत हो सकती थी। उधर पुलिस के घर में प्रवेश करने से लेकर महिला को फंदे से उतारने व उसे होश में लाने के प्रयास में जुटी पुलिस का किसी ग्रामीण के माध्यम से बनाया गया वीडियो वायरल होने पर लोग पुलिस के महिला की जान बचाने के इस कार्य की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed