फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police rescues two youths trapped in Alaknanda river near Vishnuprayag

फरिश्ता बनी उत्तराखंड पुलिस: नदी में फंसे नाेएडा के युवकों को सुरक्षित निकाला, एडवेंचर के चक्कर में फंस गए थे

Tue, 24 Dec 2024 08:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Dec 2024 08:48 PM IST
सार

दोनों युवकों ने बताया कि वे ज्योतिर्मठ घूमने आए हुए थे और एडवेंचर के चक्कर वहां जाकर फंस गए। घटनास्थल पर पहुंचने में टीम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand Police rescues two youths trapped in Alaknanda river near Vishnuprayag
पुलिस ने दो युवकों को बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विष्णुप्रयाग के पास अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ फंसे नोएडा के दो युवकों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है। दोनों युवक एडवेंचर के चक्कर में नदी किनारे जाकर फंस गए।

विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न पुलिस को सूचना मिली कि विष्णुप्रयाग के पास अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ दो युवक फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य सड़क से करीब डेढ़ किमी नीचे घटनास्थल पर पहुंचने में टीम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अत्यधिक दुर्गम रास्ते में बारिश के चलते फिसलन बनीं हुई थी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों युवकों को सुरक्षित निकाल लिया है। उनकी पहचान अखिल ध्यान (18) पुत्र दीपक ध्यान निवासी 66बी सेक्टर 71 थाना गौतमबुध नगर नोएडा यूपी और राजीव शर्मा (18) पुत्र मनीष शर्मा निवासी बी 307 सागर अपार्टमेंट सेक्टर 62 थाना गौतमबुध नगर यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने बताया कि वे ज्योतिर्मठ घूमने आए हुए थे और एडवेंचर के चक्कर वहां जाकर फंस गए। बालकों को सुरक्षित निकालने वाली टीम में ज्योतिर्मठ थाने के उप निरीक्षक विजय प्रकाश, कांस्टेबल हरीश कांडपाल, एसडीआरएफ टीम में एसआई विनीत देवरानी, हेड कांस्टेबल मेहर सिंह, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल शेखर, कांस्टेबल विकास, कमल व राहुल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed