फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand police personnel left accused alone during hearing

पेशी के दौरान रास्ते में बंदी के हाथ में हथकड़ी व रस्सी थमाकर उत्तराखंड पुलिस हुई गायब, मचा हड़कंप

Sat, 10 Mar 2018 03:24 PM IST
महबूब अली , अमर उजाला, रोहतक
महबूब अली , अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Mar 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand police personnel left accused alone during hearing
इसके बाद भी बंदी नहीं भागा

रोहतक रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड के पुलिस के चार जवान बंदी के ही हाथ में हथकड़ी की रस्सी थमाकर करीब पंद्रह मिनट तक गायब रहे। इसके बाद भी बंदी नहीं भागा। इस घटना के बाद से उत्तराखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ। आलाधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में चारों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे हरिद्वार से आने वाली ट्रेन से चार पुलिसकर्मी एक बंदी को लेकर रोहतक रेलवे स्टेशन पर उतरे। चारों ने बंदी को पुरुष प्रतीक्षालय में बैठा दिया। 
विज्ञापन


आम यात्रियों के पास ही बंदी को बैठाने के बाद हथकड़ी की रस्सी उसी के हाथों में थमाकर चारों पुलिसकर्मी वहां से गायब हो गये। करीब पंद्रह मिनट तक बंदी प्रतीक्षालय में बैठा रहा। इस दौरान कई यात्रियों ने बंदी के पास आकर न सिर्फ अपना बैग रखा। बल्कि उसके पास बैठे भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह मिनट तक गायब रहे पुलिसकर्मी

uttarakhand police personnel left accused alone during hearing
देहरादून पुलिस - फोटो : file photo
थोड़ी देर बाद एक पुलिसकर्मी बंदी के पास आया लेकिन बंदी से दूर जाकर एक कुर्सी पर बैठ गया। 

इसे बंदी की ईमानदारी ही कहा जाएगा कि उसने मौका मिलने पर भी भागना मुनासिब नहीं समझा। पंद्रह मिनट के बाद तीन अन्य पुलिसकर्मी आये और ऑटो से बंदी को कोर्ट में पेश करने के लिये ले गये। 

अमर उजाला रिपोर्टर ने एक सिपाही से पूछा कि जिस तरह से आप बंदी के हाथों में ही हथकड़ी की रस्सी थमाकर चले गये थे। यदि वह फरार हो जाता तो इसके लिये कौन जिम्मेदार होता? इस सवाल का पहले तो सिपाही ने जवाब नहीं दिया। बाद में कहा कि कहीं नहीं भागेगा ये, तुम अपना काम करो।
 

मामला गंभीर, लिखा जाएगा अधिकारियों को

uttarakhand police personnel left accused alone during hearing
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में एसपी रोहतक पंकज नैन का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा बंदी को पेशी पर लाने में लापरवाही बरतने का मामला संज्ञान में नहीं है।

जांच कराने के बाद इस संबंध में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों को पत्र लिखा जाएगा।

उन्हें भी बंदी की पेशी की सूचना नहीं दी गई थी, वरना पुलिस एस्कॉर्ट भेजकर कड़ी सुरक्षा में बंदी की पेशी कराई जाती।
 

ठगी का आरोपी बताया

uttarakhand police personnel left accused alone during hearing
fraud
उत्तराखंड पुलिस से जब बंदी के बारे में पूछा गया तो एक सिपाही ने बताया कि वह ठगी का आरोपी है। हरिद्वार में उस पर ठगी के कई मामले दर्ज है।

ठगी के एक मामले में उसकी रोहतक की कोर्ट में पेशी होनी थी। 

रोहतक पुलिस का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस ने किसी भी ठगी के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed