फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Memorial Day CM dhami Announcement for food clothes and house

Uttarakhand: पुलिस स्मृति दिवस...सीएम धामी के पिटारे से पुलिस के लिए रोटी कपड़ा और मकान की सौगात

Mon, 21 Oct 2024 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2024 10:50 PM IST
सार

पुलिस लाइन में हुई परेड के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों व पुलिस अधिकारियों ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Memorial Day CM dhami Announcement for food clothes and house
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस स्मृति दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उनके पिटारे से अबकी पुलिस के लिए रोटी, कपड़ा और मकान सभी सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए घोषणाएं निकलीं। आवासीय भवन निर्माण के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा पौष्टिक आहार भत्ते में बढ़ोतरी और वर्दी भत्ते को दोगुना करने की घोषणा सीएम ने की। पुलिस लाइन में हुई परेड के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों व पुलिस अधिकारियों ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा, देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों का है।
विज्ञापन


कहा, बीते एक वर्ष में अपने इसी कर्तव्य को निभाते हुए पूरे देश में कुल 216 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आने वाले समय में हमें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कहा, नशा, साइबर क्राइम जैसे अपराध के लिए हमें और भी ठोस कार्ययोजना बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, 21 अक्तूबर का दिन राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 16 हजार फीट ऊंचे बर्फीले व दुर्गम क्षेत्र हॉट स्प्रिंग में सीआरपीएफ की गश्ती टुकड़ी के 10 बहादुर जवानों ने एसआई करन सिंह के नेतृत्व में चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लिया।

कहा, बहादुरी के साथ लड़ते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी थी। इसी याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Dehradun: पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों ने की परेड, बोले सीएम धामी- नई चुनौतियों के लिए बनानी होगी कार्ययोजना

अब 7,500 हजार रुपये प्रति पांच वर्ष हुआ वर्दी भत्ता
सीएम ने इंस्पेक्टर से सहायक सब इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 3,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले यह भत्ता हर पांच साल में 4,000 रुपये मिलता था। अब इसे लगभग दोगुना 7,500 रुपये प्रति पांच साल किया गया है।

अन्य घोषणाएं
- आगामी वित्तीय वर्ष में आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि।
- नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात एसडीआरएफ और पुलिसकर्मियों के लिए उच्चतुंगता भत्ते में 100 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed