{"_id":"5fa122e98ebc3e9bda537bc4","slug":"uttarakhand-police-issues-high-alert-after-french-president-statement-on-specific-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : फ्रांस के राष्ट्रपति की समुदाय विशेष को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : फ्रांस के राष्ट्रपति की समुदाय विशेष को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट
Tue, 03 Nov 2020 03:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 03 Nov 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की समुदाय विशेष को लेकर की गई टिप्पणी के बाद गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
केंद्र के गाइडलाइन जारी करने के बाद उत्तराखंड पुलिस के डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी 13 जिलों के एसपी-एसएसपी को विशेष सतर्क रहते हुए अपने इलाकों में शांति व कानून व्यवस्था कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी कप्तानों से मिश्रित आबादी में गश्त पहरा बढ़ाने और सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक करने को भी कहा है। ताकि, त्योहारी सीजन पर साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
पेरिस में एक स्कूल टीचर की हत्या करने के बाद से हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फ्रांस में स्कूलों और पूजास्थलों के पास सैनिकों की तैनाती को ज्यादा बढ़ाया गया है।
फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद से दुनियाभर के मुस्लिम और खासकर मुस्लिम देश फ्रांस को निशाना बनाए हुए हैं। कई देशों ने फ्रांस के सामान के बहिष्कार की भी अपील की है।