फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Departmental action will be taken against wearing fashionable jacket while on duty

Uttarakhand Police: फैशनेबल जैकेट का छाया खुमार, अब एसएसपी के आदेश के बाद पुलिसकर्मियों में मची खलबली

Fri, 24 Nov 2023 12:41 PM IST
रेनू सकलानी मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Nov 2023 12:41 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों से लेकर अधीनस्थों को सर्दी में खाकी रंग की निर्धारित जैकेट पहनकर ड्यूटी करना अनिवार्य है। लेकिन प्रदेश में इसका उलट हो रहा है। कई पुलिसकर्मी नियम के अनुसार जैकेट पहनकर ड्यूटी नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Departmental action will be taken against wearing fashionable jacket while on duty
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैशनेबल और अलग रंग की जैकेट पहनकर ड्यूटी करने की शिकायत पर एसएसपी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारी को आदेश जारी कर अधीनस्थों से निर्धारित खाकी जैकेट पहनकर ड्यूटी करने की बात कही है। साथ ही नियम दरकिनार करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

पुलिस विभाग के नियम के अनुसार, पुलिस अधिकारियों से लेकर अधीनस्थों को सर्दी में खाकी रंग की निर्धारित जैकेट पहनकर ड्यूटी करना अनिवार्य है। लेकिन प्रदेश में इसका उलट हो रहा है। कई पुलिसकर्मी नियम के अनुसार जैकेट पहनकर ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। दरअसल, सर्दी शुरू होते ही मित्र पुलिस पर फैशनेबल जैकेट पहनने का रंग भी चढ़ने लगा है।

विज्ञापन


कई पुलिसकर्मी निर्धारित खाकी की जैकेट के अलावा अलग-अलग रंग की जैकेट पहनकर ड्यूटी दे रहे हैं। इससे कई बार आमजन को यह पता नहीं चल पाता है कि ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात सिपाही है या कोई और। ऐसे में कई बार विरोधाभास होने पर आमजन सिपाही से भिड़ जाता है और विवाद की स्थिति बन जाती है। ऐसी ही शिकायत एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों में खलबली मची
एसएसपी ने शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में सख्त शब्दों में कहा गया है कि सभी सर्दी में नियमानुसार ही जैकेट पहनकर ड्यूटी करेंगे। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, आदेश जारी होते ही कई पुलिसकर्मियों में खलबली मची है। 

जैकेट के अंदर भी नहीं पहनते निर्धारित वर्दी
कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो खाकी जैसे रंग से मिलती हुई फैशनेबल जैकेट पहनकर ड्यूटी करते हैं। इतना ही नहीं वह फैशनेबल जैकेट के नीचे निर्धारित वर्दी भी नहीं पहनते हैं। लेकिन अब एसएसपी के कड़े निर्देश जारी होने के बाद इस पर अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़ें...सुरंग पर निगाहें: तस्वीरें कह रहीं...कब मिटेंगी दूरियां, 41 जिंदगियां आजाद होने को बेकरार, अच्छी खबर का इंतजार

ड्यूटी के समय निर्धारित वर्दी पहनी जानी चाहिए। अगर कोई फैशनेबल जैकेट या निर्धारित वर्दी नहीं पहनता पाया गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed