फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police Department Transfer of 18 officers changed IPS Nivedita Kukreti appointed Kumaun IG

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 18 अफसरों के प्रभार बदले, आईपीएस निवेदिता कुकरेती बनीं आईजी कुमाऊं

Fri, 05 Jun 2026 10:05 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 10:05 PM IST
सार

उत्तराखंड पुलिस विभाग में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। देहरादून को नया एसपी ट्रैफिक मिला तो कुमाऊं को भी नया आईजी मिल गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Police Department Transfer of 18 officers changed IPS Nivedita Kukreti appointed Kumaun IG
पुलिस विभाग में तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेदबदल किया है। नौ आईजी समेत कुल 13 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है जबकि पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बड़े फेरबदलों में आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है जबकि इधर देहरादून को भी नया एसपी ट्रैफिक मिला है। आईपीएस जितेंद्र चौधरी अब देहरादून की यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

विज्ञापन


आईपीएस निवेदिता कुकरेती पुलिस महकमे में आईजी एसडीआरएफ और गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। आईजी रिदि्ध अग्रवाल को आईजी कुमाऊं से ट्रांसफर करते हुए अब आईजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी विम्मी सचदेवा से अब कानून व्यवस्था का चार्ज हटाते हुए उन्हें पुलिस दूर संचार व फायर सर्विस का प्रभार दिया गया है। आईजी कृष्ण कुमार वीके आईजी यातायात व जीआरपी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


वह अब तक पुलिस दूरसंचार के आईजी थे। आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भार कम करते हुए उनसे पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी हटाई गई है। आईजी अनंत शंकर ताकवाले को आईजी प्रशिक्षण के साथ-साथ अब आईजी सीआईडी का चार्ज भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand SIR: आठ जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO, एक बार मतदाता ना मिलने पर तीन बार करेंगे विजिट

आइजी सुनील कुमार मीणा से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हटाते हुए उन्हें अब आईजी कार्मिक, पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का प्रभार दिया गया है। आईजी योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कुंभ मेला हरिद्वार के साथ-साथ आईजी एसडीआरएफ का चार्ज दिया गया है। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईजी बरिंदरजीत सिंह के पास अब आईजी पुलिस मुख्यालय और पुलिस आधुनिकीकरण का जिम्मा भी होगा।

एएसपी लोकजीत को कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय का जिम्मा

एएसपी लोकजीत सिंह को एएसपी कानून व्यवस्था का जिम्मा देकर मुख्यालय भेजा गया है। एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल को अब कमांडेंट 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी भी दी गई है। एसपी हरीश वर्मा से कमांडेंट 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का चार्ज हटाते हुए कमांडेंट आईआरबी प्रथम बनाकर भेजा गया है। एसपी अमित श्रीवास्तव-प्रथम को डिप्टी कमांडेंट आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून का चार्ज दिया गया है। एएसपी बीर सिंह को डिप्टी कमांडेंट 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से ट्रांसफर कर डिप्टी कमांडेंट आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है। एएसपी विमल आचार्य डिप्टी को कमांडेंट आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर डिप्टी कमांडेंट पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। एएसपी शांतनु पाराशर को डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ से अब एएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है जबकि एएसपी अंकुश मिश्रा अब एएसपी इंटेलीजेंस मुख्यालय में तैनात होंगे। वह अभी तक एएसपी कानून व्यवस्था के तौर पर पुलिस मुख्यालय में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed