फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police 15 inspectors transfer list

उत्तराखंड: 5 जिलों के 15 पुलिस निरीक्षकों के हुए तबादले, यहां पढ़ें किसे-कहां मिली नई जिम्मेदारी

Mon, 21 Jan 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jan 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police 15 inspectors transfer list
uttarakhand police

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने गढ़वाल परिक्षेत्र के पांच जिलों के 15 निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। यह निरीक्षक तीन साल से अपनी-अपनी जगह पर जमे हुए थे। 

विज्ञापन


रविवार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यह तबादले किए गए हैं। इन सभी को आगामी तीन दिन के भीतर कार्यमुक्त किया जाना आवश्यक है। इनमें निरीक्षक राजेश साह को देहरादून से हरिद्वार ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन


शंकर सिंह बिष्ट को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है। अरुण कुमार सैनी को देहरादून से चमोली में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। यशपाल सिंह बिष्ट को देहरादून से टिहरी गढ़वाल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप चौहान को देहरादून से हरिद्वार, महेश कुमार लखेड़ा को हरिद्वार से चमोली, प्रदीप सिंह बिष्ट को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, चंद्रभान सिंह अधिकारी को हरिद्वार से देहरादून, अमरचंद शर्मा को हरिद्वार से उत्तरकाशी, गिरीश चंद शर्मा को हरिद्वार से चमोली, महेश्वर प्रसाद पूर्वाल को पौड़ी से देहरादून, देवेंद्र कप्रवाण को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, रविंद्र कुमार यादव को उत्तरकाशी से टिहरी गढ़वाल और कुंवर सिंह बिष्ट को रुद्रप्रयाग से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अभी एक निरीक्षक का तबादला होना बाकी है, उनके तबादले के आदेश भी जल्द होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed