फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Players they will get another opportunity to enter the women's sports college minister given Order

Uttarakhand: खिलाड़ी ना हों परेशान, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश का मिलेगा एक और मौका, मंत्री के निर्देश

Thu, 14 May 2026 09:09 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 14 May 2026 09:09 PM IST
सार

अब तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। जानकारी के अभाव में कुछ मेधावी बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकी हैं। ऐसी मेधावी बालिकाओं को स्पॉट ट्रायल के जरिए प्रवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Players they will get another opportunity to enter the women's sports college minister given Order
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक और अवसर मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पॉट ट्रायल के माध्यम से प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


खेल मंत्री ने बताया कि अब तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। जानकारी के अभाव में कुछ मेधावी बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकी हैं। ऐसी मेधावी बालिकाओं को स्पॉट ट्रायल के जरिए प्रवेश किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि कॉलेज के लिए 16 पद सृजित किए गए हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन


पहला सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। बैठक में हल्द्वानी स्थित खेल विश्वविद्यालय की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया तेज करने को भी कहा गया। इस संबंध में इसी साल विज्ञप्ति जारी होनी है, इस प्रक्रिया को गति देने के लिए मुख्यमंत्री से बैठक का समय मांगने के लिए पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आठ जून से शुरू होगा SIR, 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

खेल नर्सरी और भविष्य की योजनाएं
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टलों को खेल नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना है। इसका एक पायलट प्रोजेक्ट इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन, उनके प्रशिक्षण शिविर, बेहतर आहार, रहने व आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्तराखंड का प्रदर्शन और बेहतर हो सके। इन प्रयासों से उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद है। इसके लिए शासन से अतिरिक्त बजट की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed