{"_id":"637b5d57e20c3b24c065efdf","slug":"uttarakhand-pithoragarh-accident-news-vehicle-fell-into-ditch-in-baitadi-four-soldiers-of-nepal-police-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पिथौरागढ़ से लगे बैतड़ी में नेपाल पुलिस का वाहन खाई में गिरा, चार जवानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पिथौरागढ़ से लगे बैतड़ी में नेपाल पुलिस का वाहन खाई में गिरा, चार जवानों की मौत
Mon, 21 Nov 2022 05:24 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट(पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट(पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:24 PM IST
सार
सीडीओ सुरेश पंथी ने बताया कि सुबह बैतड़ी से डोटी जिले के दीपायल स्थित तालीम केंद्र के लिए पुलिस जवानों को ले जा रहा वाहन पाटन के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान चार जवानों की जान चली गई।
विज्ञापन
बैतड़ी में खाई में गिरा पुलिस का वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले में सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Accident In Chamoli: देवखाल की ओर जा रही कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना
विज्ञापन
बैतड़ी जिले के सीडीओ सुरेश पंथी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ये जवान चुनाव ड्यूटी के बाद मतपेटी सदर मुकाम गोठलापानी में जमा करने के बाद पाटन की ओर जा रहे थे। तभी वाहन पाटन के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जवान अर्जुन कठायत, रमेश सिंह साउद, लोक बहादुर बाठामगर और दिर्घ बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Pithoragarh: झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, जौलजीबी मेले से लौट रहे थे घर
वहीं, गणेश बहादुर खड़का, गोपाल बहादुर पाल, भानु बिष्ट, नरेश कठरिया, पुतली खड़का, टेकेंद्र ऐरी, चंद्र सिंह ठगुन्ना, आशा धामी, चालक दिनेश महर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रहरी और सेना के जवानों ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।
हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीडीओ पंथी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।