{"_id":"637b0829dc7b9361d63a8333","slug":"pithoragarh-accident-news-car-fell-into-ditch-on-jauljibi-jhulaghat-road-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, जौलजीबी मेले से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: झूलाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, जौलजीबी मेले से लौट रहे थे घर
Mon, 21 Nov 2022 10:43 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:43 AM IST
सार
अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सोमवार सुबह चला। लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला।
विज्ञापन
चार घरों के बुझ गए चिराग: नदी में उतराते बेटों के शवों को देख बदहवास हुए परिजन, नहीं थम रहे आंसू, तस्वीरें
विज्ञापन
पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।
मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम(46) पुत्र श्यामू राम और राम(45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।