फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Pilgrims facilities will be increased in Badrinath Dham after Master plan Work

बदरीनाथ धाम में बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं, पर्यटन सचिव ने किया मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Tue, 20 Oct 2020 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Oct 2020 08:49 PM IST
सार

  • पर्यटन सचिव ने बदरीनाथ मास्टर प्लान पर पुरोहितों व व्यापारियों के साथ की बैठक
  • नारायण पर्वत क्षेत्र का किया पैदल अवलोकन, मंदिर में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Uttarakhand Pilgrims facilities will be increased in Badrinath Dham after Master plan Work
बदरीनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लेते पर्यटन सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम महानिर्माण योजना को लेकर स्थानीय लोगों की आपत्तियों व शंकाओं को दूर करने के लिए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने मंगलवार को तीर्थ पुरोहितों व व्यापारियों के साथ बैठक की। सचिव ने कहा कि मास्टर प्लान से बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


पर्यटन सचिव ने कहा कि बदरीनाथ महानिर्माण योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लागू हो रही दूरदर्शी योजना है। महानिर्माण योजना पर 424 करोड़ का बजट प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचेगा और बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम के विकास के लिए 424 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार, तीन चरणों में होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बदरीनाथ धाम को अधिक आध्यात्मिक नगरी के रूप में सुविधा संपन्न बनाने के लिए मास्टर प्लान को लागू किए जाने की प्रतिबद्धता जताई है।

मंदिर के निकटवर्ती स्थानों का पैदल किया अवलोकन

बैठक के बाद पर्यटन सचिव ने मंदिर के निकटवर्ती स्थानों नारायण पर्वत, मातामूर्ति मार्ग, ब्रह्म कपाल, तप्त कुंड क्षेत्र, बामणी गांव मार्ग आदि स्थानों का पैदल चलकर अवलोकन किया।

उन्होंने मंदिर में व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, बदरीनाथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, व्यापार सभा के विनोद नवानी आदि मौजूद रहे।

बुधवार को पहुंचेंगे मलारी घाटी
बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद पर्यटन सचिव नीती घाटी के लिए रवाना हो गए। वहां से वे टिम्मरसैंण जाएंगे। मलारी घाटी में वह पर्यटन विकास की संभावनाओं का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed