फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PCS main examination will be held from April 27

Dehradun News: उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से

Tue, 03 Feb 2026 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand PCS main examination will be held from April 27
- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल के बीच किया जाएगा। आयोग ने छह परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सचिवालय और लोक सेवा आयोग में भर्ती की अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। न्यायिक विभाग की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 से 24 अप्रैल के बीच, पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल, माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भौतिक शास्त्र की परीक्षा नो मई, नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा 10 मई को होगी। इसी प्रकार, हिंदी की परीक्षा 30 मई और इतिहास की मुख्य परीक्षा 31 मई को होगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये सभी तिथियां संभावित हैं, जिनमें परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन

डेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक की 12 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित रखा गया है। समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 की कंप्यूटर परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी। प्रवक्ता भर्ती के बाकी विषयों की परीक्षा की तिथियां भी जल्द ही जारी होंगी। पीसएीस 2024 का साक्षात्कार 16 मार्च से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed