Uttarakhand: पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें आयोग कब करेगा परिणाम जारी
आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। परीक्षा परिणाम के एक सप्ताह बाद ही अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य लोक सेवा आयोग फरवरी में परिणाम जारी करेगा, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। फिर 15 दिन बाद साक्षात्कार कराया जाएगा।
आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। तब से अभ्यर्थी लगातार इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। तमाम अभ्यर्थियों ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। आयोग से बात की। शासन में भी मामला रखा। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधी काम होने के बाद अब स्क्रूटनी और रैंडम चेकिंग का काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राधा रतूड़ी के रूप में मिल सकती है प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी ने दिए संकेत
फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले आयोग इस परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम होगा। इसके 15 दिन बाद साक्षात्कार होंगे। सभी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है।