फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Radha Raturi will be the first woman Chief Secretary of the state

Uttarakhand: राधा रतूड़ी के रूप में मिल सकती है प्रदेश को पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी ने दिए संकेत

Tue, 30 Jan 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jan 2024 02:10 PM IST
सार

राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हो सकती हैं। वह 1988 बैच की आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Radha Raturi will be the first woman Chief Secretary of the state
राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधा रतूड़ी के रूप में उत्तराखंड को पहली मुख्य सचिव मिल सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं। वह 1988 बैच की आइएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब उनकी जगह राधा रतूड़ी ले सकती हैं। इससे पहले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। 

विज्ञापन

 

सचिवालय के गलियारों में मुख्य सचिव की कुर्सी को लेकर दो नामों की खूब चर्चा हो रही थी। इनमें पहला नाम डॉ. संधु का ही था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया। उन्हें सेवा विस्तार देने की एक प्रमुख वजह बदरीनाथ और केदरारनाथ धाम में पुनर्निर्माण की परियोजनाएं हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में माना जाता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें... उत्तराखंड: EVM-VVPAT सुरक्षित, मतदाताओं को बता रहा चुनाव आयोग...चुनाव से पहले बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि किसी कारणवश डॉ. संधु को सेवा विस्तार नहीं मिला तो अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। संधु के बाद रतूड़ी ही सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। 1988 बैच की आईएएस रतूड़ी मुख्यमंत्री धामी की पसंदीदा अफसरों में से हैं। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो धामी सरकार को पहली महिला मुख्य सचिव बनाने का श्रेय मिलेगा। हालांकि सीएम ने उनके मुख्य सचिव बनाए जाने की संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed