{"_id":"5f08b97e94ea7051984db43e","slug":"uttarakhand-parshad-and-sabhasad-will-be-nominated-in-urban-bodies-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: शहरी निकायों में जल्द नामित होंगे पार्षद व सभासद, 10-15 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: शहरी निकायों में जल्द नामित होंगे पार्षद व सभासद, 10-15 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया
Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
सार
- आठ नगर निगम और 82 नगर पालिका व नगर पंचायतों में नामित किए जाने हैं सदस्य
- सरकार ने सभी जिलों से मांगी सूची, 10-15 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के शहरी निकायों में सरकार की ओर से जल्द ही पार्षद व सभासद नामित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों से सूची मांगी है। आने वाले 15 दिन में नामित पार्षदों को नामित किया जा सकता है। प्रदेश के आठ नगर निगमों समेत कुल 90 निकायों में सरकार की ओर से पार्षद व सभासद नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2018 में हुए थे। दो साल का समय बीतने जाने के बाद भी निकायों में सरकार की ओर से पार्षद व सभासद नामित नहीं किए गए हैं। नगर निगम देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की और 82 नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्षद व सभासद नामित किए जाने हैं।
विज्ञापन
निकायों में कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या के आधार 20 प्रतिशत सदस्य सरकार नामित करेगी। नगर पंचायत सेलाकुई और भदरौंदा में चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए इनमें नामित करने की प्रक्रिया पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है।
विज्ञापन
नामित की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा के कई कार्यकर्ता निकायों में पार्षद या सभासद बनने के लिए संगठन व सरकार के स्तर पर सिफारिशें लगाने में जुटे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि शहरी निकायों में जल्द ही सरकार पार्षद व सभासद नामित करेगी। सभी जिलों से सूची मांगी गई है। आने वाले 10 से 15 दिन के भीतर पार्षदों को नामित किया जाएगा।