{"_id":"66b88745246c837e8006d75a","slug":"uttarakhand-paralympic-volleyball-players-honored-by-sports-minister-rekha-arya-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पैरालंपिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पैरालंपिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित
Sun, 11 Aug 2024 03:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:21 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल मंत्री रेखा आर्य ने पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उत्तराखंड पैरालंपिक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला।उन्होंने कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: सरकार गैरसैंण विधानसभा सत्र में लाएगी अनुपूरक बजट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा कि खेल के प्रति आज लोगो की सोच में बदलाव आया है। पहले जहां खेल को निम्न स्तर का माना जाता था, आज वहीं खेल उन्हें ख्याति प्रदान कर रहा है। आज खेल के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हमारे खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके लिए और भी बेहतर काम करेगी।