फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand: paperless system will be started from e cabinet

उत्तराखंडः ई कैबिनेट से होगा पेपरलेस सिस्टम का आगाज, सचिवालय को ई आफिस से जोड़ने में जुटा शासन

Tue, 31 Dec 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 08:52 AM IST
सार

  • पायलट आधार पर आधा दर्जन विभागों से हो सकती है शुरुआत 

विज्ञापन
uttarakhand: paperless system will be started from e cabinet
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से सरकारी कामकाज को पेपरलेस करने की शुरुआत प्रदेश सरकार ई कैबिनेट से करेगी। आठ जनवरी को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कागज का उपयोग नहीं होगा। सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री अपने लैपटॉप के माध्यम से कैबिनेट की कार्यवाही में शामिल होंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) ने ई कैबिनेट का साफ्टवेयर तैयार किया है, जिस पर काम करने की मंत्रियों को चरणबद्ध ढंग से ट्रेनिंग दी जा रही है।ई कैबिनेट के साथ-साथ सरकार ई सचिवालय की ओर भी कदम बढ़ा रही है। सचिवालय के कामकाज के लिए एनआईसी ने ई आफिस साफ्टवेयर तैयार किया है। सभी सचिवालय कर्मियों को ई आफिस पर काम करने के लिए दक्ष बनाया जा रहा है। साथ ही साथ सभी अनुभागों को ई लेन से जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

 

जनवरी में हो सकती है ई ऑफिस की शुरुआत  


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ई आफिस को लेकर सचिवालय के कार्मिकों को प्रशिक्षण देने का कार्य आरंभ हो गया है। ई-ऑफिस की शुरुआत पायलट आधार पर की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में आईटी विभाग, सचिवालय प्रशासन अनुभाग, आपदा प्रबंधन, श्रम, प्रोटोकाल, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव कार्यालय के एक एक अनुभागों का चयन किया जा सकता है। इन सभी अनुभागों में ई आफिस की शुरुआत जनवरी महीने के पहले हफ्ते में इसकी शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

70 अनुभाग में 50 मास्टर ट्रेनर

ई कैबिनेट और ई सचिवालय की परियोजना को जमीन उतारने में एनआईसी और प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अहम भूमिका निभा रहे हैं। एनआईसी ने साफ्टवेयर तैयार करने के साथ ही इसके संचालन की ट्रेनिंग का भी प्रबंध किया है।

 

आईटी विभाग के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विकास अभिकरण (आईटीडीए) ने सचिवालय के 70 अनुभाग चिन्हित किए हैं, जिनमें से 50 अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर तैयार किया है। अब ये मास्टर ट्रेनर सचिवालय कर्मियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। प्रदेश सरकार का छह महीने में सचिवालय के कामकाज को पूरी तरह से पेपरलेस बनाने का है। इसके बाद सरकार विभागों को पेपरलेस बनाने के अभियान में जुटेगी।

ई कैबिनेट होने से पेपरलेस व्यवस्था को बल मिलेगा। कागज की बचत होगी। साथ ही कार्यप्रणाली समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।- मदन कौशिक, शासकीय प्रवक्ता

ई सचिवालय की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सचिवालय में ई आफिस शुरू करने से पहले मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं, जो सचिवालय कर्मियों को ई आफिस पर कार्य करने के लिए दक्ष करेंगे। प्रयास है कि जनवरी के पहले हफ्ते में पायलट आधार पर ई आफिस को शुरू किया जाए। - आरके सुधांशु, सचिव, आईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed