{"_id":"5cbeab80bdec2213f80185cb","slug":"uttarakhand-panchayat-elections-2019-may-held-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सितंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव, आज से शुरू होगा डोर टू डोर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सितंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव, आज से शुरू होगा डोर टू डोर सर्वे
Tue, 23 Apr 2019 11:38 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का काम जुलाई मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार से डोर टू डोर सर्वेक्षण शुरू कर दिया जाएगा। मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 19 जून को किया जाएगा। इसके बाद दावे व आपत्तियां प्राप्त कर सूची का अंतिम प्रकाशन 12 जून को किया जाना है। अधिकारियों के अनुसार चुनाव सितंबर में हो सकते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद अब प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां भी शुरू कर दी है। प्राथमिक कार्य के तौर पर मतदाता सूची का काम पूरा किया जाना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रशासन को 58 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
पहले 20 दिन 23 अप्रैल से 12 मई तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इसके बाद 13 से 18 मई तक मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी चुनावालय) सुशील कुमार जोशी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन करने बाद कार्यालय में प्रतियां जमा कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अवलोकन के बाद 19 जून को प्रथम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। इसके बाद मतदाताओं से आपत्तियां और दावे मांगे जाएंगे। आपत्तियों की जांच के बाद नाम जोड़ने और हटाने का काम पूर होने पर 12 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार सितंबर में हो सकते हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। वहां से अवलोकन और समस्त आपत्तियों के बाद ही चुनाव अधिसूचना जारी की जा सकती है।