फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Panchayat Election Pradhan candidate dies in Devalgarh Panchayat of Chamoli

Panchayat Election: चमोली की देवलग्वाड़ पंचायत में प्रधान प्रत्याशी का निधन, क्षेत्र में चुनाव हुआ स्थगित

Sun, 20 Jul 2025 01:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jul 2025 01:34 PM IST
सार

राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election Pradhan candidate dies in Devalgarh Panchayat of Chamoli
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

चमोली में विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। इसका आदेश जारी हो गया है। 

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार,  राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह के निधन से उनके गांव देवलग्वाड़ में शोक की लहर छा गई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

Uttarakhand Panchayat Election: आयोग ने छपवाए दो करोड़ से अधिक बैलेट पेपर, 144 चुनाव चिह्न हैं निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन की जानकारी लगने पर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि, अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed