फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election More OBCs will become Pradhans in Uttarkashi, Udham Singh Nagar

Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत...इस बार उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जिले में बनेंगे ओबीसी के सबसे ज्यादा प्रधान

Mon, 30 Jun 2025 08:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jun 2025 08:24 AM IST
सार

2011 की जनगणना के हिसाब से ग्राम पंचायतों का ओबीसी आरक्षण तय किया गया है। जहां आबादी ज्यादा, वहां अधिक संख्या में ओबीसी की सीटें मिलीं हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election More OBCs will become Pradhans in Uttarkashi, Udham Singh Nagar
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक ओबीसी के पद प्रधान के लिए आरक्षित होंगे। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने इस बार वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से ओबीसी के पदों का आरक्षण तय किया है। जहां ओबीसी की आबादी अधिक है, वहां सीटें भी ज्यादा हैं। जिन जिलों में कम है, वहां सीटें भी कम हैं।

विज्ञापन

प्रधान पदों के लिए ये है ओबीसी सीटों का आरक्षण

जिला कुल सीटें ओबीसी सीटें
अल्मोड़ा 1160 39
यूएस नगर 373 71
चंपावत 312 16
नैनीताल 475 20
पिथौरागढ़ 681 41
बागेश्वर 405 20
उत्तरकाशी 521 95
चमोली 615 18
टिहरी 1049 69
देहरादून 409 34
पौड़ी 1166- 25
रुद्रप्रयाग 333 11
     
     

ये भी पढ़ें...Yamunotri Highway: पांच स्थानों पर करीब 30 मीटर सड़क बही, 850 यात्रियों को सुरक्षित जगह रोका

विज्ञापन

जहां ज्यादा आबादी, वहां सीटें भी बढ़ी

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी की आबादी के हिसाब से सीटों का आरक्षण तय किया है। पौड़ी में प्रधान के 1166 पद हैं, लेकिन इनमें से केवल 25 ही ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। ऊधमसिंह नगर में प्रधान के 373 में से 71 पद, उत्तरकाशी में 521 में से 95 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। प्रधान के कुल 7499 पद हैं, जिनमें से सामान्य के 2747 पद, ओबीसी के 457 पद, एससी के 1380, एसटी के 225, महिला व अन्य के 2690 पद शामिल हैं। कुल आरक्षित पदों की संख्या 4752 जबकि अनारक्षित पदों की संख्या 2747 है। इसी प्रकार, त्रिस्तरीय पंचायतों के अन्य पदों का भी आरक्षण तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed