फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Highway About 30 meters of road washed away at five places, 850 passengers stopped

Yamunotri Highway: पांच स्थानों पर करीब 30 मीटर सड़क बही, 850 यात्रियों को सुरक्षित जगह रोका

Sun, 29 Jun 2025 08:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मूसलाधार बारिश के कारण हाईवे नेताला सहित लालढांग, बिशनपुर और डबराणी और सोनगाड के बीच में चार स्थानों पर बंद हो गया था।

विज्ञापन
Yamunotri Highway About 30 meters of road washed away at five places, 850 passengers stopped
सड़क बही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती शनिवार देर रात जनपद में हुई मूसलाधार बारिश से गंगोत्री हाईवे करीब चार स्थानों पर दस घंटे तक बंद रहा। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे पालीगाड से ओजरी के समीप नदी-नाले उफान पर आने के कारण पांच स्थानों पर सड़क का करीब 20 से 30 मीटर हिस्सा बह गया है। प्रशासन की ओर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए लगभग 850 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

विज्ञापन


शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे नेताला सहित लालढांग, बिशनपुर और डबराणी और सोनगाड के बीच में चार स्थानों पर बंद हो गया था। मौके पर पहुंची बीआरओ की मशीनों ने बिशनपुर और लालढांग के समीप करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर नेताला के समीप करीब छह घंटे बाद मलबे को हटाकर आवाजाही शुरू करवाई गई। साथ ही डबराणी और सोनगाड के बीच में आवाजाही शुरू करवाने के लिए बीआरओ को 10 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के बाद आवाजाही शुरू करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...नौ मजदूर लापता, दो के शव बरामद

वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड से लेकर ओजरी के बीच में जगह-जगह बादल फटने और नदी नाले उफान पर आने के कारण पालीगाड, झर्झरगाड, कुथनौर, सिलाई बैंड, ओजरी के समीप अलग-अलग स्थानों पर सड़क का करीब 20 से 30 मीटर हिस्सा बह गया।

वहां पर एनएच विभाग की ओर से सड़क को दुरूस्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि गंगोत्री से लौट रहे यात्रियों को ऋषिकेश-देहरादून की ओर भेजा जा रहा है। वहीं यमुनोत्री रूट पर सुरक्षित स्थानों पर करीब 850 यात्रियों को रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed