फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Panchayat Election 2019: Voting can be held till 20 October

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 20 अक्तूबर तक तीन चरणों में 12 जिलों में कराए जा सकता है मतदान

Thu, 05 Sep 2019 12:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Sep 2019 12:46 PM IST
सार

- राज्य निर्वाचन आयोग का प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम सरकार को मिला, निर्णय अभी नहीं
- 20 अक्तूबर तक तीन चरणों में 12 जिलों में कराए जा सकता है मतदान
- सरकार को देनी है प्रस्तावित कार्यक्रम पर अपनी सहमति या असहमति

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election 2019: Voting can be held till 20 October
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो सकती है। इसके बाद, 20 अक्तूबर तक तीन चरणों में मतदान कराया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग का प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम सरकार को मिल गया है। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन विचार विमर्श का दौर शुरू हो गया है। सरकार को प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर अपनी सहमति या असहमति से निर्वाचन आयोग को अवगत कराना है। उसके आधार पर ही पंचायत चुनाव का भविष्य तय हो पाएगा।

विज्ञापन


हाईकोर्ट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सरकार ने 30 नवंबर 2019 तक त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी फार्मेट के  चुनाव कराने का भरोसा दिलाया है। यही वजह है कि पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया को युद्घस्तर पर पूरा किया गया है। हालांकि इससे पहले, आपदा की वजह से तीन बार पंचायत आरक्षण प्रक्रिया को आगे खिसकाना पड़ा था। एक सितंबर को सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को आरक्षण के संबंध में निर्णायक रिपोर्ट सौंप दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद, माना जा रहा था कि निर्वाचन आयोग अपना प्रस्तावित कार्यक्रम जल्द ही सरकार को भेज देगा। अब यह प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम सरकार को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आयोग के स्तर पर जो कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, उसके आधार पर 20 सितंबर से 12 जिलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसके बाद, एक महीने के भीतर तीन चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं। ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव बाद में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम शासन को मिल गया है। इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
-डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, प्रभारी सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed