फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand panchayat Chunav Mahendra Bhatt will go on a tour to speed up campaign in the Panchayat elections

Uttarakhand: पंचायत चुनाव में प्रचार को गति देने दौरे पर निकलेंगे महेंद्र भट्ट, विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल

Wed, 16 Jul 2025 09:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पार्टी अभियान को को गति देने के लिए दौरे पर निकलेंगे। देहरादून ग्रामीण से होते हुए गंगा यमुना घाटी क्षेत्र में संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand panchayat Chunav Mahendra Bhatt will go on a tour to speed up campaign in the Panchayat elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी अभियान को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट बुधवार से चार दिवसीय प्रवास पर निकलेंगे। प्रदेशाध्यक्ष दोबारा निर्वाचित होने के बाद अपने इस पहले दौरे में वह देहरादून ग्रामीण से होते हुए उत्तरकाशी के गंगा यमुना घाटी क्षेत्र में संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।

विज्ञापन

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बुधवार को सहसपुर, विकासनगर से प्रारंभ होगा। जहां वह पार्टी के पंचायत चुनाव समन्वयक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा विस्तारक समेत अपेक्षित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिसके उपरांत चकराता में रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन वहां पंचायत चुनाव संदर्भित पार्टी की बैठक में शामिल होकर, कालसी होते हुए पुरोला पहुंचेंगे। 18 जुलाई को वह पुरोला और यमुनोत्री के अपेक्षित कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: चरम पर पहुंचा कांवड़ मेला, पांच दिन में 80.90 लाख यात्री पहुंचे हरिद्वार, देखें ये खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बड़कोट क्षेत्र भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम के लिए उत्तरकाशी पहुंचेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 19 जुलाई को वह गंगोत्री और यमुनोत्री के पंचायत चुनाव से संबंधित कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, समन्वयक की पृथक पृथक बैठक लेंगे। प्रवास के दौरान उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed