फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Oxygen plant to be set up soon in Rudraprayag for kedarnath yatra pilgrims

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मिलेगी सुविधा

Tue, 12 May 2020 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 May 2020 05:54 PM IST
सार

  • बीते एक दशक में सांस की दिक्कत से करीब 250 तीर्थयात्रियों की हो चुकी मौत
  • निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू, 20 से 56 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का होगा उत्पादन

विज्ञापन
Uttarakhand: Oxygen plant to be set up soon in Rudraprayag for kedarnath yatra pilgrims
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो-तीन महीने में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शंकाराचार्य माधवाश्रम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। प्लांट के बनने से जहां केदारनाथ यात्रा में आने वाले जरूरतंद यात्रियों को ऑक्सीजन की तत्काल सुविधा मिलेगी। वहीं, जिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों में भी 24 घंटे पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी, जिससे इमरजेंसी मामलों के उपचार में आसानी होगी। साथ ही बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगाने की झंझट से भी पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में स्थित शंकराचार्य माधवाश्रम अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिगृहित किया जा चुका है। अब, यहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक माह में सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 50 लाख की लागत से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट से जिला अस्पताल समेत जनपद में संचालित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पर्याप्त ऑक्सीजन गैस सिलिंडर मिल सकेंगे। साथ ही मध्य हिमालय में 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा में सांस लेने में दिक्कत वाले यात्रियों के इलाज में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि ऑक्सीजन की कमी के कारण, बीते एक दशक में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में सांस लेने में दिक्कत और दिल का दौरा पड़ने से 250 से अधिक की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्लांट के बनने से जनपद रुद्रप्रयाग में एक साथ दो सौ मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 56 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का होगा उत्पादन

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में माधवाश्रम अस्पताल में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट में 20 से 56 क्यूबिक मीटर तक ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा। प्लॉट से प्रतिदिन मांग के अनुसार ही ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाएंगे, जिन्हें जिला अस्पताल, सीएचसी अगस्त्यमुनि व जखोली के लिए सप्लाई किया जाएगा। वहीं, केदारनाथ यात्रा के दौरान राजकीय एलोपैथिक अस्पताल गुप्तकाशी के साथ फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत पड़ावों व धाम में संचालित एमआरपी को भेजा जाएगा। इस सुविधा से सांस के रोगियों, दुर्घटना में होने वाले घायलों, ऑपरेशन वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो-तीन माह में प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट से स्थानीय अस्पतालों के साथ-साथ चमोली जनपद के अस्पतालों को भी ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई किए जा सकेंगे।
-मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग

ऑक्सीजन प्लांट से शुरूआती समय में 20 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इसे, मांग के अनुरूप बढ़ाया जा सकेगा। प्लांट में लगने वाले उपकरणों व अन्य संसाधनों के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।
- डा. एसके झा, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed