फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand origin kshamta bajpai lead all women's flight of air india.

उत्तराखंड की बेटी सबसे आगे, दुनिया की सबसे लंबी उड़ान की कमान

Wed, 09 Mar 2016 12:29 PM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Mar 2016 12:29 PM IST
सार

17 घंटे में 14 हजार पांच सौ किलोमीटर का सफर तय कर नया रिकॉर्ड कायम किया।
कमांडर क्षमता वाजपेयी मूलत पिथौरागढ़ जिले के चंडाक गांव की हैं।
उनके नाना अपने समय में टिहरी के जाने-माने वकील थे।
क्षमता को भारत की तीसरी और उत्तराखंड की पहली महिला कमांडर होने का गौरव भी हासिल है।

विज्ञापन
uttarakhand origin kshamta bajpai lead all women's flight of air india.
क्षमता बाजपेई - फोटो : file photo

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एयर इंडिया की ओर से चलाई गई दुनिया की सबसे लंबी आल वूमेन फ्लाइट का नेतृत्व उत्तराखंड की बेटी ने किया। उनके निर्देशन में ही टीम ने 17 घंटे में 14 हजार पांच सौ किलोमीटर का सफर तय कर नया रिकॉर्ड कायम किया। बेटी की इस उपलब्धि पर प्रत्येक प्रदेशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड मूल की क्षमता ने किया कमांड

नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक विमान को कमांड करने वाली कमांडर क्षमता वाजपेयी मूलत पिथौरागढ़ जिले के चंडाक गांव की हैं। उनके नाना वीरेंद्र दत्त सकलानी अपने समय में टिहरी के जाने-माने वकील थे। 1968 में दिल्ली में जन्मी क्षमता की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा लेडी इरविन स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने रायबरेली की इंदिरा गांधी उड़ान एकेड़मी से फ्लाइंग का कोर्स किया। 1996 में वह बतौर पायलट एयर इंडिया में शामिल हुई।
विज्ञापन


क्षमता को भारत की तीसरी और उत्तराखंड की पहली महिला कमांडर होने का गौरव भी हासिल है। उनका विवाह लखनऊ के कैप्टन सुशील वाजपेयी से हुआ।

ऑल वूमेन फ्लाइट में सब कुछ महिलाओं के हाथ

uttarakhand origin kshamta bajpai lead all women's flight of air india.
एअर इंड‌िया की ऑल वूमेन फ्लाइट में सभी जिम्मेदारी महिलाओं ने ही संभाली। - फोटो : file photo

क्षमता के 20 वर्षीय पुत्र मेहुल भी हाल में ही स्पाइस जेट में बतौर कैप्टन शामिल हुए हैं। उनके जीजा अल्मोड़ा के कारोबारी भारत पांडे ने बताया कि 2004 में पहली बार सिंगापुर गई ऑल वूमन फ्लाइट में क्षमता बतौर पायलट शामिल थी।

दुनिया की सबसे लंबी ऑल वूमन फ्लाइट में सब कुछ महिलाओं के हाथ था। कॉकपिट से लेकर केबिन क्रू चेक इन स्टाफ, चिकित्सक, कस्टमर केयर स्टाफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने ही संभाली।

गढ़वाल केंद्रीय विवि के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत क्षमता के रिश्तेदार डॉ परमेश लखेड़ा ने बताया कि विमान को क्षमता वाजपेयी और शुभांगी सिंह ने कमांड किया। राम्य कीर्ति गुप्ता और अमृत नामधारी फर्स्ट अफसर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed