फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand on target to Khalistanis.

खालिस्तानियों के टारगेट पर देवभूमि, खुफिया तंत्र अलर्ट

Sun, 13 Dec 2015 05:54 PM IST
यासीन अंसारी/ अमर उजाला, सितारगंज
यासीन अंसारी/ अमर उजाला, सितारगंज Updated Sun, 13 Dec 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand on target to Khalistanis.

देवभूमि उत्तराखंड का तराई-भाबर खालिस्तानियों के टारगेट पर है। खालिस्तान की आवाज यहां भी गूंज सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पंजाब के अमृतसर में भिंडरवाला के समर्थक खुलकर सामने आने के बाद यहां भी धार्मिक स्थलों पर सत्संग के माध्यम से सिख कौम को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, खुफि या तंत्र इसे लेकर अलर्ट है और पूरे मामले में पैनी नजर रखे हुए है।

करीब तीन महीने पहले अमृतसर में भिंडरवाला के समर्थक खुलकर सामने आए थे जिसके बाद उनकी मांगों के समर्थन में ऊधमसिंह नगर में भी प्रदर्शन हुआ था। तब तत्कालीन एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने प्रदर्शन करने वालों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर में पंजाब के फि रोजपुर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के बाद भी तराई क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर खालिस्तान समर्थक देखे गए। क्षेत्र में उनकी गतिविधियों से खालिस्तान की आग यहां भी फैलने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौमी एकता का प्रतीक माना जाता है तराई का इलाका

uttarakhand on target to Khalistanis.

बताया जाता है कि पिछले दिनों पंजाब के गुरदासपुर और अमृतसर जिले के बॉर्डर पर रहने वाला प्रमुख खालिस्तानी समर्थक क्षेत्र में घूम रहा था। यहां तक कि उसने सिखों के धार्मिक स्थलों पर आयोजित सत्संग में भी प्रतिभाग किया था। इसकी पुष्टि 1984 के दंगा पीड़ित पंजाब प्रांत मूल के एक परिवार ने भी की।

तराई का इलाका कौमी एकता का गुलदस्ता माना जाता है। अगर यहां भी खालिस्तान की आवाज उठी तो इस गुलदस्ते की माला बिखर सकती है। वहीं, खुफिया तंत्र भी खालिस्तानियों के तराई में देखे जाने को लेकर अलर्ट हो गया है और पंजाब से आने वाले खालिस्तान समर्थकों को चिन्हित करने में लगा है।

खालिस्तान समर्थकों के क्षेत्र में आने का मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है। ऐसा मामला मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- केवल खुराना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

पंजाब के फिरोजपुर में घटना के बाद से सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र में उस घटना को लेकर जो भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं, उन पर पूरी नजर है और बाहर से आने वालों का लगातार सत्यापन किया जा रहा है।
- अमित श्रीवास्तव, एसपी इंटेलीजेंस, हल्द्वानी परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed