फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nursing Council allegations on former registrar will be investigated committee formed

Uttarakhand Nursing Council: पूर्व रजिस्ट्रार पर लगे आरोपों की होगी जांच, शासन ने  गठित की समिति

Tue, 26 Dec 2023 09:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Dec 2023 09:54 PM IST
सार

समिति में संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत मोहन जौहरी, संयुक्त निदेशक डॉ. महेंद्र कुमार पंत, उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी को सदस्य बनाया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Nursing Council allegations on former registrar will be investigated committee formed
जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार रामकुमार शर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए शासन ने समिति गठित की है। समिति को एक सप्ताह के भीतर आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति आरोपों की जांच करेगी।

विज्ञापन


अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने जांच समिति गठित करने के आदेश जारी किए। समिति में संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत मोहन जौहरी, संयुक्त निदेशक डॉ. महेंद्र कुमार पंत, उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


दिव्या आध्यात्मिक महोत्सव: यूपी के डिप्टी सीएम बोले-सनातन पर हमला करने वाले मिट गए, पताका विश्व में फहरा रही
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएट प्रोफेसर रामकुमार शर्मा पर आरोप है कि नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रार के पद पर रहते हुए पैरामेडिकल, नर्सिंग स्कूल, कॉलेजों में सीट बढ़ाने और मान्यता दिलाने के लिए धनराशि मांगी। इन शिकायतों की जांच के लिए शासन ने समिति गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed