फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Now three priests in Doiwala accused of conversion

Uttarakhand: अब डोईवाला में तीन पादरियों पर लगा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Dec 2022 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 09:48 PM IST
सार

मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एके सिंह और बजरंग दल के विभाग संयोजक नवीन तेजेश्वर की ओर से शिकायत की गई है। बताया कि पादरी थामस मैसी, टॉमस मैसी और रोकी थॉमस आदि क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर व बेसहारा लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Now three priests in Doiwala accused of conversion
मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून के डोईवाला में तीन पादरियों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि इन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को धन का प्रलोभन दिया और धर्म परिवर्तन कराया। पादरियों के नेतृत्व में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक कैंडल मार्च भी निकाला गया था। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने फिलहाल धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में धर्म परिवर्तन किए जाने की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: PCS-J की परीक्षा का रिजल्ट जारी, अनूप भाकुनी बने टॉपर
विज्ञापन


मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एके सिंह और बजरंग दल के विभाग संयोजक नवीन तेजेश्वर की ओर से शिकायत की गई है। बताया कि पादरी थामस मैसी, टॉमस मैसी और रोकी थॉमस आदि क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर व बेसहारा लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। आरोप है कि 24 दिसंबर को क्षेत्र में माहौल खराब करने के इरादे से इन्होंने कैंडल मार्च भी निकाला। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि गत 25 दिसंबर को तहरीर के आधार पर आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि धर्म परिवर्तन की पुष्टि होती है तो धाराएं बढ़ाकर नए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र के गांव में कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया था। इस मामले में मसूरी के पादरी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। 

लोग नहीं आए सामने 
जिन लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात की जा रही है, उनमें से अभी कोई सामने नहीं आया है। पुलिस लगातार लोगों से बातचीत और पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, यदि लोगों की धार्मिक पहचान बदली गई है और वास्तव में धर्म परिवर्तन हुआ है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।  

सरकारी भूमि पर कब्जा कर चर्च बनाने का भी आरोप 
हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि इन लोगों ने लालतप्पड़ क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से चर्च का निर्माण किया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। इस आधार पर मामले में जमीन कब्जाने की धाराएं भी पुलिस ने लगाई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed