{"_id":"5e4c28e28ebc3ef28f44c099","slug":"uttarakhand-notification-for-vidhan-sabha-session-from-bharadisain-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः भराड़ीसैंण विस में तीन मार्च से सत्र की अधिसूचना जारी, चार को बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः भराड़ीसैंण विस में तीन मार्च से सत्र की अधिसूचना जारी, चार को बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री
Tue, 18 Feb 2020 11:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चार मार्च को वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे। तीन मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही विधानसभा सत्र का आगाज हो जाएगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
सचिव विधानसभा जगदीश चंद के मुताबिक, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य तीन मार्च से सत्र आयोजित करने की आज्ञा दे दी है। तीन मार्च से सात मार्च तक चलने वाले विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। चार मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चच्रा होगी। उसी दिन मुख्यमंत्री वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
पांच मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उसी दिन बजट पर चर्चा शुरू हो जाएगी। ये चर्चा छह मार्च को जारी रहेगी। छह व सात मार्च को सरकार के सभी मंत्री विभागवार अनुदान मांगें पेश करेंगे। इस पर चर्चा और इन्हें पारित किया जाएगा। सात मार्च को विनियोग विधेयक सदन पटल पर आएगा और इसी दिन इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन