फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: No single Passenger booked Helicopter for Tehri-Srinagar-Gaucher

उत्तराखंड: हेली सेवा शुरू, लेकिन बिना सवारियों के टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर पहुंचा हेलीकॉप्टर 

Fri, 31 Jul 2020 05:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी/श्रीनगर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: No single Passenger booked Helicopter for Tehri-Srinagar-Gaucher
- फोटो : फाइल फोटो

उड़ान योजना के तहत देहरादून से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर तक हेलीकॉप्टर सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। शुक्रवार को जौलीग्रांट से पवन हंस कंपनी के हेलीकॉप्टर ने सुबह 10.45 मिनट पर टिहरी में कोटी कालोनी स्थित हेलीपैड पर लैंड किया। 25 मिनट बाद हेलीकॉप्टर श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, इसके बाद गौचर पहुंचा, लेकिन नौ सीटर हेलीकॉप्टर में कोई भी सवारी नहीं थी। हालांकि लौटने पर श्रीनगर से एक सवारी मिली।

विज्ञापन


29 जुलाई को यह सेवा शुरू होनी थी, लेकिन मौसम की खराबी के कारण यह शुरू नहीं हो पाई। टिहरी से शुक्रवार को रवाना हुए हेलीकॉप्टर में पायलट सलील परासर, को-पायलट हिमांशु पंडित और मेकेनिकल अजयपाल मौजूद था। नौ सीटर हेलीकॉप्टर में कोई सवारी नहीं थी।
विज्ञापन



हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग पर स्थानीय लोगों ने पायलट और सहकर्मियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक धन सिंह नेगी, एसडीएम फिंचाराम चैहान, सभासद पवन शाह, बेस मैनेजर सौम्या मलिक, रोशन थपलियाल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर से संजय बिश्नोई बने पहली सवारी

गौचर में बिना सवारी के पवन हंस कंपनी के दो पायलट सुबह 11.55 बजे हेलीकॉप्टर से गौचर हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद 12.35 बजे हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी। नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि देहरादून से गौचर तक कंपनी की हेली सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पवन हंस कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।

श्रीनगर से देहरादून तक के लिए सिर्फ एक सवारी बैठी। संजय बिश्नोई उड़ान योजना के तहत इस हेलीकॉप्टर में पहली सवारी बने। जीवीके हेलीपैड पर पायलटों ने तहसीलदार सुनील राज, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसडी नौटियाल और कोतवाल एनएस बिष्ट के साथ सुरक्षा और अग्निशमन के संबंध में चर्चा की।

पायलटों ने सुझाव दिया कि अग्निशमन के वाहन को हेलीपैड के समीप तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी बनाए जाएं। इसके लिए टीम ने हेलीपैड से आगे की भूमि चयनित की। इसके अलावा हेलीपैड से स्थानीय लोगों के गुजरने पर भी रोक लगाने के लिए कहा गया। बताया गया कि हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन के साथ ही हेलीपैड में ऑफलाइन बुकिंग की जा सकती है। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक मानस मोहन, चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत और एसआई पंचम बुटोला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed