{"_id":"67777f203b19402bb609220a","slug":"uttarakhand-nikay-chunav-withdrawal-of-names-complete-final-list-of-all-nikay-released-symbols-given-today-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Nikay Chunav: नाम वापसी पूरी, सभी निकायों की अंतिम सूची जारी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Nikay Chunav: नाम वापसी पूरी, सभी निकायों की अंतिम सूची जारी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न
Fri, 03 Jan 2025 11:45 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:45 AM IST
सार
निर्दलीय या गैर मान्य पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न शुक्रवार को आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने इन प्रत्याशियों के लिए 47 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में नामांकन वापसी पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को सभी निकायों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अब शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शाम चार बजे तक सभी निकायों में नाम वापसी का मौका दिया गया। इसके बाद शाम को ही चुनावी मैदान में अंतिम प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई।
विज्ञापन
हल्द्वानी हॉट सीट: भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला, सपा समेत मेयर के दो प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम
विज्ञापन
पार्टियों के टिकट से चुनाव लड़ रहे जो प्रत्याशियों को पार्टी का ही चिह्न मिलेगा। निर्दलीय या गैर मान्य पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न शुक्रवार को आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने इन प्रत्याशियों के लिए 47 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं।