फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Reservation changed two mayors Seat 19 municipalities 18 nagar panchayat presidents

Uttarakhand Nikay Chunav: दो नगर निगम मेयर, 19 नगर पालिका सहित यहां का आरक्षण बदला, पढ़ें यहां पूरी जानकारी

Tue, 24 Dec 2024 05:50 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर का पद अब महिला के बजाय ओबीसी होगा। नगर पालिका हरबर्टपुर में अध्यक्ष का पद ओबीसी से बदलकर ओबीसी महिला, लक्सर में अनुसूचित जाति से बदलकर ओबीसी, उत्तरकाशी में सामान्य से बदलकर ओबीसी की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Reservation changed two mayors Seat 19 municipalities 18 nagar panchayat presidents
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरक्षण पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद सरकार ने उत्तराखंड के दो नगर निगमों, 19 नगर पालिका और 18 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण बदल दिया है। इसके साथ ही आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई।

विज्ञापन

उत्तरकाशी की सीट अनंतिम अधिसूचना में पहले महिला, चार घंटे बाद अनारक्षित करने के बाद अब ओबीसी हो गई है जबकि ढंडेरा सीट जबरदस्त आपत्तियों के बाद सरकार ने बदलाव करके सामान्य कर दी है।

विज्ञापन

नगर निगम हल्द्वानी के मेयर का पद अब ओबीसी के बजाए सामान्य होगा। नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर का पद अब महिला के बजाय ओबीसी होगा। नगर पालिका हरबर्टपुर में अध्यक्ष का पद ओबीसी से बदलकर ओबीसी महिला, लक्सर में अनुसूचित जाति से बदलकर ओबीसी, उत्तरकाशी में सामान्य से बदलकर ओबीसी, पुरोला में महिला से बदलकर अनुसूचित जाति, जोशीमठ में महिला से बदलकर ओबीसी महिला, कर्णप्रयाग में अनुसूचित जाति महिला से बदलकर अनुसूचित जाति का कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में सामान्य से बदलकर ओबीसी की गई सीट
देवप्रयाग में महिला से बदलकर अनुसूचित जाति महिला, मुनिकीरेती में सामान्य से बदलकर महिला, दुगड्डा में सामान्य से बदलकर महिला, धारचूला में सामान्य से बदलकर ओबीसी महिला, बागेश्वर में अनुसूचित जाति से बदलकर सामान्य, नैनीताल में अनुसूचित जाति से बदलकर महिला, भवाली में महिला से बदलकर अनुसूचित जाति, भीमताल में ओबीसी महिला से बदलकर अनुसूचित जाति महिला, कालाढूंगी में अनुसूचित जाति महिला से बदलकर महिला, गदरपुर में महिला से बदलकर सामान्य, बाजपुर में ओबीसी से बदलकर सामान्य, सितारगंज में सामान्य से बदलकर ओबीसी और नगला में ओबीसी महिला से बदलकर सामान्य सीट हो गई है।

भिकियासैंण में अनुसूचित जाति महिला से बदलकर सामान्य की गई सीट
नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष पद के आरक्षण बदल गए। नगर पंचायत पिरान कलियर में अध्यक्ष पद अब सामान्य से बदलकर महिला, ढंडेरा में अनुसूचित जाति से बदलकर सामान्य, पाडली गुज्जर में ओबीसी से बदलकर ओबीसी महिला, नौगांव में महिला से बदलकर अनुसूचित जाति, थराली में सामान्य से बदलकर ओबीसी महिला, तपोवन में ओबीसी महिला से बदलकर महिला, अगत्यमुनि में सामान्य से बदलकर ओबीसी, द्वाराहाट में महिला से बदलकर अनुसूचित जाति महिला, भिकियासैंण में अनुसूचित जाति महिला से बदलकर सामान्य किया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav:  मतदाताओं को शराब या पैसे से लुभाया तो खैर नहीं, आयोग ने सभी जिलों में बनाई टीमें

कपकोट में सामान्य से बदलकर महिला, गरुड़ में अनुसूचित जाति से बदलकर ओबीसी महिला, लालकुआं में ओबीसी महिला से बदलकर ओबीसी, महुआडाबरा में ओबीसी से बदलकर अनुसूचित जाति, सुलतानपुर पट्टी में ओबीसी से बदलकर सामान्य, दिनेशपुर में सामान्य से बदलकर ओबीसी, शक्तिगढ़ में ओबीसी महिला से बदलकर सामान्य, गुलरभोज में ओबीसी महिला से बलदकर सामान्य और लालपुर में महिला से बदलकर ओबीसी महिला कर दी गई है। निकाय चुनाव इसी हिसाब से होंगे।

किस निगम में अब कौन-सी सीट

नगर निगम का नाम मेयर पद आरक्षण

देहरादून अनारक्षित

ऋषिकेश अनुसूचित जाति

हरिद्वार ओबीसी महिला

रुड़की महिला

कोटद्वार अनारक्षित

श्रीनगर महिला

रुद्रपुर अनारक्षित

काशीपुर अनारक्षित

हल्द्वानी अनारक्षित

पिथौरागढ़ महिला

अल्मोड़ा ओबीसी

नगर पालिकाओं का अंतिम आरक्षण

पालिका का नाम अध्यक्ष पद आरक्षण

विकासनगर अनुसूचित जाति

मसूरी ओबीसी महिला

हरबर्टपुर ओबीसी महिला

डोईवाला सामान्य

मंगलौर ओबीसी

लक्सर ओबीसी

शिवालिकनगर सामान्य

उत्तरकाशी ओबीसी

बड़कोट ओबीसी

चिन्यालीसौड़ अनु. जाति

पुरोला अनु. जाति

चमोली-गोपेश्वर सामान्य

जोशीमठ ओबीसी महिला

गौचर सामान्य

कर्णप्रयाग अनु. जाति

टिहरी सामान्य

चंबा ओबीसी महिला

देवप्रयाग अनु. जाति महिला

मुनिकीरेती महिला

रुद्रप्रयाग सामान्य

पौड़ी महिला

दुगड्डा महिला

धारचूला ओबीसी महिला

डीडीहाट सामान्य

गंगोलीहाट सामान्य

बेरीनाग महिला

टनकपुर ओबीसी

चंपावत महिला

लोहाघाट सामान्य

रानीखेत सामान्य

बागेश्वर सामान्य

नैनीताल महिला

रामनगर सामान्य

भवाली अनु. जाति

भीमताल अनु. जाति महिला

कालाढूंगी महिला

गदरपुर सामान्य

जसपुर ओबीसी

बाजपुर सामान्य

सितारगंज ओबीसी

खटीमा सामान्य

महुआखेड़ागंज ओबीसी

नगला सामान्य

नगर पंचायतों में ये होगा अंतिम आरक्षण

नगर पंचायत का नाम अध्यक्ष पद का आरक्षण

सेलाकुई ओबीसी

झबरेड़ा सामान्य

लंढौरा ओबीसी

भगवानपुर सामान्य

पिरान कलियर महिला

ढंडेरा सामान्य

इमलीखेड़ा ओबीसी

पाडली गुज्जर ओबीसी महिला

रामपुर ओबीसी

सुलतानपुर ओबीसी

नौगांव अनु. जाति

नंदप्रयाग सामान्य

पोखरी अनु. जाति

गैरसैंण सामान्य

थराली ओबीसी महिला

पीपलकोटी महिला

नंदानगर महिला

कीर्तिनगर सामान्य

घनसाली सामान्य

गजा सामान्य

लम्बगांव सामान्य

चमियाला सामान्य

तपोवन महिला

अगत्स्यमुनि ओबीसी

ऊखीमठ महिला

तिलवाड़ा ओबीसी महिला

गुप्तकाशी अनु. जाति महिला

स्वर्गाश्रम महिला

सतपुली सामान्य

थलीसैंण महिला

बनबसा अनु. जाति

द्वाराहाट अनु. जाति महिला

भिकियासैंण सामान्य

चौखुटिया ओबीसी महिला

कपकोट महिला

गरुड़ ओबीसी महिला

मुनस्यारी अनु. जनजाति

लालकुआं महिला

महुआडाबरा अनु. जाति

सुलतानपुर पट्टी सामान्य

केलाखेड़ा ओबीसी

दिनेशपुर ओबीसी

शक्तिगढ़ सामान्य

नानकमत्ता ओबीसी

गुलरभोज सामान्य

लालपुर ओबीसी महिला


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed