Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Congress will bet on independence Now after many leaders not get nomination Back

Uttarakhand Nikay Chunav: कांग्रेस...अपनों की डूबी नाव तो अब निर्दलीयों पर लगाएंगे दांव, ऐसी है तैयारी

Fri, 03 Jan 2025 03:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2025 03:17 PM IST
सार

नामांकन वापसी के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता बृहस्पतिवार को दिनभर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। देहरादून समेत कई निकायों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस भी ले लिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Congress will bet on independence Now after many leaders not get nomination Back
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांच में नामांकन रद्द होने से कांग्रेस के कई प्रत्याशियों की चुनाव लड़ने पहले ही उम्मीदों की नाव डूब गई। अब पार्टी उन चेहरों पर दांव लगाने की जुगत में है, जिन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा है और भाजपा को तगड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


नामांकन वापसी के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता बृहस्पतिवार को दिनभर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। देहरादून समेत कई निकायों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस भी ले लिए। वहीं, जिन निकायों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं, उनके लिए विशेष योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


दून नगर निगम समेत कई निकायों में टिकट न मिलने से नाराज होकर प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र भरे थे। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था। लिहाजा, कांग्रेस के कई कद्दावर नेता प्रत्याशियों के हक में नामांकन वापसी की कोशिशों में जुटे रहे। किसी को दिलासा दिया गया तो किसी को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nikay Chunav: थराली विधायक के बेटे जयप्रकाश ने निर्दलीय चुनाव न लड़ने का लिया फैसला, भाजपा को दिया समर्थन

Trending Videos

दिनभर में कई निकायों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस भी लिए। अब कांग्रेस ने उन निकायों और वार्डों पर फोकस बढ़ा दिया है, जहां आपत्ति के बाद उनके नामांकन रद्द हो गए हैं। मंगलौर, हरर्बटपुर समेत इन सभी निकायों में अब कांग्रेस के नेता निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर देख रहे हैं।

उनकी मान मनोवल कर रहे हैं। पार्टी का जोर इस बात पर है कि कोई भी निकाय ऐसा न रहे जहां कांग्रेस के अधिकृत या कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी न हों। जिन निकायों में कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं माने हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को तोड़ने की कोशिश
प्रदेशभर में कांग्रेस ने कई भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को भी अपनी पार्टी ज्वाइन कराने पर फोकस बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में वार्ड 11 से कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता सुरेश पटेल, मदन, ललिता, आशीष गिल, ऊषा देवी, सोवन सजवाण, दीपचंद सिसोदिया, लीला और वार्ड 44 से आम आदमी पार्टी के विशाल बंसल, ऊषा, पूजा, जाहिद, अमन धीमान, सुमित्रा ने कांग्रेस का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed