फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Congress veterans brainstormed on election strategy

Uttarakhand: चुनाव रणनीति पर कांग्रेस के दिग्गजों ने किया मंथन, जिला प्रभारी सौंपेंगे कमेटी को रिपोर्ट

Wed, 25 Dec 2024 01:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Dec 2024 01:21 PM IST
सार

निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस नेता आपसी समन्वय बना कर रणनीति बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Congress veterans brainstormed on election strategy
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के साथ शीर्ष नेताओं ने बैठक कर चुनाव प्रबंधन व रणनीति, प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए जिला प्रभारी बुधवार को अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस नेता आपसी समन्वय बना कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के साथ हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर नगर निगम, पालिका व नगर पंचायतों में चुनावी रणनीति विचार विमर्श किया।

विज्ञापन

इसके अलावा 26 दिसंबर को प्रदेशभर में महात्मा गांधी की याद में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की है। बैठक में प्रदेश के नेताओं ने निर्णय लिया कि निकाय चुनाव को देखते हुए बेलगांव में न जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli:  50 से अधिक गांवों में बर्फ ही बर्फ, बढ़ी मुश्किलें, बदरीनाथ में आधा, हेमकुंड में एक फीट बर्फ जमा

सभी नेता प्रदेश में होने वाले कार्यक्रम में रहेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed