फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nikay chunav 2018 voting Again in chamoli pokhri Ward

निकाय चुनाव: अगले हफ्ते होगा निर्वाचित बोर्ड का गठन, कल पोखरी में दोबारा होगा मतदान

Wed, 21 Nov 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand nikay chunav 2018 voting Again in chamoli pokhri Ward
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड नगर निकायों के नवनिर्वाचित बोर्ड का गठन अगले सप्ताह संभव है। इसमें देरी की वजह लगातार छुट्टियों को माना जा रहा है। वैसे सरकार का कहना है कि जल्द से जल्द सारी प्रक्रिया पूरी कराकर शपथ ग्रहण और बोर्ड गठन करा दिया जाएगा। इससे पहले चमोली जिले की पोखरी नगर पंचायत के एक वार्ड में बृहस्पतिवार को दोबारा मतदान भी होना है। सभी 84 नगर निकायों में निर्वाचन पूरा होने के बाद ही आयोग अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ पाएगा। इसके बाद, शासन स्तर पर सारी कार्रवाई की जानी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड की 84 नगर निकायों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। मंगलवार को चुनाव नतीजे जारी कर दिए गए। पोखरी में एक वार्ड के चुनाव दोबारा कराए जा रहे हैं। इस वजह से अभी सिर्फ 83 नगर निकायों के ही चुनाव नतीजे सामने हैं। पोखरी में दोबारा मतदान हो जाने के बाद ही वहां के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के पदों पर स्थिति साफ हो पाएगी। ऐसे में बृहस्पतिवार का सारा दिन तो पोखरी पर केंद्रित रहेगा। इसके बाद, शुक्रवार, शनिवार और रविवार की लगातार छुट्टियां हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आयोग छुट्टियों के बावजूद ही निर्वाचिन जनप्रतिनिधियों को लेकर अधिसूचना जारी कर देगा या इसमें देर लगेगी। 
विज्ञापन


आयोग के स्तर पर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शासन स्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद शासन स्तर पर निर्वाचित बोर्ड के गठन और इससे पहले शपथ ग्रहण के लिए तारीख का निर्धारण किया जाएगा। माना जा रहा है कि लगातार छुट्टियों की वजह से इस सारी प्रक्रिया में थोड़ी देर लग सकती है। हालांकि नगर विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि सारी प्रक्रिया जल्द से जल्द कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह की बात नगर विकास सचिव शैलेश बगोली भी कर रहे हैं। सचिव के अनुसार इसके लिए कसरत शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरी के देवर वार्ड में कल फिर होगा मतदान

चमोली जिले की नगर पंचायत पोखरी देवर वार्ड में पुनर्मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से इस वार्ड में मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद आज ही मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

देवर वार्ड के 400 मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर न होने से सभी मतपत्र अवैध घोषित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया पोलिंग बूथ देवर के पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश पहले ही जारी कर चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग पार्टी के अन्य कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। नगर पंचायत पोखरी में 3376 मतदाताओं में से 2411 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुल सात वार्डों में से छह वार्डों की गिनती पूरी कर ली गई थी। सातवें वार्ड देवर की मतगणना शुरू हुई तो 400 मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर नहीं होने से विवाद खड़ा हो गया। मतदान अभिकर्ताओं ने चुनाव रद्द कर पुनर्मतदान की मांग उठाई थी। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी। अनुमति मिल जाने के बाद अब बृहस्पतिवार को यहां दोबारा मतदान कराया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव के दौरान काशीपुर के एक वार्ड में भी पुनर्मतदान कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed