फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nikay chunav 2018 Result public choose new face

निकाय चुनाव परिणाम 2018 : नए चेहरों ने तोड़ा दिग्गजों का 'तिलिस्म', बन गए बाजीगर

Wed, 21 Nov 2018 10:44 AM IST
रुद्रेश आर्य, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश आर्य, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Nov 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand nikay chunav 2018 Result public choose new face
nagar nigam dehradun

नगर निगम चुनावों में बदलाव की बयार भी देखने को मिली। कई वार्डों में लोगों ने परंपरागत नेताओं को छोड़कर नए चेहरों को अपना नेता चुना। एक ही व्यक्ति या परिवार का वर्चस्व समझे जाने वाले वार्डों में लोगों ने उन्हें ठुकरा दिया।

विज्ञापन


तीन बार की पार्षद रहीं बीना बिष्ट को चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

बीना तीन बार कांग्रेस में रहते वार्ड 35 श्रीदेवसुमन नगर से चुनाव जीतती आ रहीं थीं, लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले पर जनता ने मुहर नहीं लगाई और उन्हें कांग्रेस की संगीता गुप्ता ने 64 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन

 

जनता ने नए चेहरे आयुष गुप्ता (कांग्रेस) पर भरोसा जताया

यमुना कॉलोनी वार्ड नंबर 33 को भाजपा की परंपरागत सीट माना जाता है। इस सीट पर सचिन और एक बार उनकी पत्नी नेहा गुप्ता इस सीट पर पार्षद रह चुकी हैं, लेकिन इस बार मतदाताओं ने गुप्ता परिवार को नकार कर कांग्रेस की सुमित्रा ध्यानी को चुना।

ध्यानी ने 1488 वोट हासिल कर सचिन गुप्ता को हराया। बल्लूपुर में कोमल बोहरा 30 साल बाद कांग्रेस की वापसी कराने में कामयाब रहीं। जबकि यह सीट शारदा गुप्ता (भाजपा) की मानी जाती थी। यहां बोहरा ने गुप्ता को 240 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

भाजपा के सुशील गुप्ता लक्खीबाग से दो बार से पार्षद रहे, लेकिन इस बार मतदाताओं ने उन्हें नकार कर नए चेहरे आयुष गुप्ता (कांग्रेस) पर भरोसा जताया। एनएसयूआई छात्रसंघ से राजनीति की शुरुआत करने वाले आयुष ने सुशील गुप्ता को शिकस्त देकर लड़ाई से बाहर ही कर दिया। सुशील गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed