फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand newvs : ration shop online process is very slows Government will end agreement with Center CSC company

उत्तराखंड : राशन दुकानों को ऑनलाइन करने की रफ्तार धीमी, केंद्र की सीएससी कंपनी के साथ सरकार तोड़ेगी करार 

Wed, 14 Oct 2020 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 14 Oct 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand newvs : ration shop online process is very slows Government will end agreement with Center CSC company
One Nation One Ration card - फोटो : social media

एक राष्ट्र-एक कार्ड योजना के तहत प्रदेश में उचित मूल्य दुकानों को ऑनलाइन करने की रफ्तार धीमी है। जिससे प्रदेश सरकार के सामने केंद्र की ओर से तय समय सीमा के भीतर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना चुनौती है। अब प्रदेश सरकार प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सीएससी कंपनी के साथ करार निरस्त कर नई कंपनी की तलाश पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन


वन नेशन वन कार्ड योजना में सभी सस्ते गल्ले की दुकानों को ऑनलाइन किया जाना है। इसके तहत राशन वितरण के लिए सभी दुकानों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाई जानी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसके लिए केंद्र की सीएससी कंपनी के साथ करार किया था। प्रदेश में कुल 9200 राशन दुकान हैं। जिसमें 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सस्ता राशन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन


अब तक 7400 राशन दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जा चुकी है। जबकि 1800 दुकानों में अभी तक मशीनें नहीं लगी है। जिन राशन की दुकान में बायोमेट्रिक मशीन लगी है, उन दुकानों में भी सस्ता राशन वितरण का काम ऑफलाइन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

98 प्रतिशत राशनकार्ड आधार से लिंक

अनुबंध के अनुसार सीएससी कंपनी को राशन की दुकानों में बायोमेट्रिक सिस्टम स्थापित करने के साथ ही उसे चलाने की जिम्मेदारी है। लेकिन काम में धीमी रफ्तार से सरकार के सामने केंद्र की ओर से तय समय सीमा में लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। 

प्रदेश में 23 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। योजना के तहत अब तक 98 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार नंबर से लिंक किया गया है। जबकि 92 प्रतिशत यूनिट आधार से लिंक किए गए। लगभग 85 प्रतिशत राशन कार्ड ऑनलाइन सिस्टम में आ चुके हैं। केंद्र ने 15 अक्तूबर तक प्रदेश के शत प्रतिशत राशन कार्डों को आधार से लिंक करने का लक्ष्य रखा है। 

राशन दुकानों को ऑनलाइन करने के लिए सीएससी से करार हुआ है। लेकिन काम में धीमी गति और अनुबंध के विपरीत कंपनी एडवांस में भुगतान करने की मांग रही है। कंपनी के साथ अनुबंध निरस्त कर दूसरी कंपनी की तलाश पर विचार किया जा रहा है। ऑनलाइन कार्य के लिए कंपनी को 17 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाता है। - सुशील कुमार, सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed